फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Wed, 06 Oct 2021 06:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
political
कलक्ट्रेट गेट पर धरना प्रदर्शन करतीं जिला अध्यक्ष आरती बाजपेई व अन्य कांग्रेसी। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी और स्थानीय नेताओं पर दर्ज मुकदमे के विरोध में कांग्रेसियों ने फिर प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट के बाहर धरना देकर नारेबाजी की। कांग्रेसी काफी देर तक खुद की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। बाद में इंस्पेक्टर के आश्वासन पर शांत हुए।
विज्ञापन

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी को सीतापुर में असंवैधानिक तरीके से गिरफ्तार करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष आरती बाजपेयी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट गेट के बाहर सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रियंका गांधी की तुरंत रिहाई और युवा कांग्रेस पर दर्ज किए गए मुकदमे वापस लेने की मांग की। कांग्रेसियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने पुलिस ने गिरफ्तारी देने करने की मांग भी की। हालांकि पुलिस ने गिरफ्तारी करने से मना कर दिया। इसके बाद कोतवाल अखिलेश पांडेय ने जिलाध्यक्ष से फोन पर बात की। बताया कि एसपी ने मुकदमा वापस लिए जाने के लिए गुरुवार को मिलने का समय दिया है। इस पर कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में कांग्रेस फ्रंटल संगठन, विभाग एवं प्रकोष्ठ के प्रमुखों ने भाग लिया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष सुभाष सिंह, आशीष त्रिपाठी, सरोज भारती, सुरेंद्र कुशवाहा, सलमान, ओमकांत पांडे, सरफराज गांधी, दिनेश शुक्ला, गौरव व जंगबहादुर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed