फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

सांसद साक्षी महाराज ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

Mon, 20 Sep 2021 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
political
उन्नाव। सांसद साक्षी महाराज ने प्रदेश सरकार की साढ़े चार साल की उपलब्धियों का बखान किया। दावा किया कि योगी सरकार में किसान, बुजुर्ग, युवा, पेंशनार्थी सभी खुशहाल हैं। सड़कों पर रिकॉर्ड काम हुआ। पीएमजीएसवाई में उन्नाव जिला पूरे देश में नंबर वन रहा। जिले में एक ऑसीजन प्लांट चालू हो गया है और चार स्थापित हो रहे हैं। वह रविवार को विकास भवन सभागार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

सांसद साक्षी महाराज ने बताया कि 2017 से जिले में अब तक साढे़ तीन सौ करोड़ से अधिक धनराशि खर्च कर 520 किमी से अधिक सड़कें बनाई गई हैं। चार वर्षों में जिले में 4.25 लाख किसानों के खाते में सम्मान निधि भेजी गई है। 3531 मजरों में बिजली पहुंचाई गई। युवा उद्यमियों के लिए 1374 लाख रुपये का ऋण बांटा गया। 128479 वृद्धों को पेंशन दी गई। 29340 ग्रामीण आवास दिए गए।
विज्ञापन

20 हजार से अधिक लोगों को शहरी आवास दिया गया। छह लाख से अधिक परिवारों को राशन दिया जा रहा है। दावा किया कि जिले में पांच अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं। 11 लाख 56 हजार लोगों को कोरोना की प्रथम डोज लगाई गई है। वर्ष 2017-18 के पहले तक 50 लाख रुपए से अधिक की 99 परियोजनाएं निर्माणाधीन थी। इन पर 283.52 करोड़ रुपये खर्च कर 31 परियोजनाएं पूर्ण करा ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में सांसद ने कहा कि सिंचाई, नगर पालिका और बेसिक शिक्षा विभाग में हुए गड़बड़ झाले में दोषियों पर कार्रवाई कराई जाएगी।
इस दौरान जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, सदर विधायक पंकज गुप्ता, पुरवा के अनिल सिंह, सफीपुर के बंबालाल दिवाकर, डीएम रवींद्र कुमार , सीडीओ दिव्यांशु पटेल, एडीएम राकेश सिंह मौजूद रहे।
सांसद साक्षी महाराज ने दावा किया कि पिछले साढ़े चार वर्षों में प्रदेश में एक दंगा नहीं हुआ है। सांसद ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के कार्यों को देखा है। अब योगी उनके पद चिंह्नों पर चलकर प्रदेश को तरक्की की राह पर ले जा रहे हैं।

सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि भाजपा अगड़े-पिछड़े की राजनीति नहीं करती। सांसद ने कहा कि मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है। दावा किया कि प्रदेश मेें विकास और काम पर जनता 2022 में मोहर लगाएगी और भाजपा और ज्यादा बहुमत से सरकार बनाएगी। पंजाब को लेकर कांग्रेस में मचे घमासान पर सांसद ने कहा कि कांग्रेस को समाप्त करने के लिए राहुल गांधी ही काफी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed