फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

भाजयुमो के शिविर में 25 ने दिया खून

Sat, 18 Sep 2021 07:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 07:47 PM IST
विज्ञापन
political
जिला अस्पताल में रक्तदान करते भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशूदत्त द्विवेदी व मौजूद सदर विधाय? - फोटो : UNNAO
उन्नाव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के तहत शनिवार को भाजयुमो ने जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशूदत्त द्विवेदी ने शिरकत की।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश युवाओं का प्रदेश है। युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से प्रेरित होकर उन्हीं की तरह देश की उन्नति और प्रगति के लिए अपने में त्याग, समर्पण की भावना को जागृत करना चाहिए। उन्होंने रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते हुए सबसे पहले खुद खून दिया। देरशाम तक चले कैंप में 25 पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। 28 कार्यकर्ताओं ने पंजीकरण कराया। इस दौरान जिलाध्यक्ष बालाराव गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अंकुश यादव, अंकित यादव, अजीत सिंह, करन, सोनू, पुष्पेंद्र, प्रकाश सिंह, पंकज सिंह ने सहभागिता किया। जिला महामंत्री उदय प्रताप सिंह, रीतेश चौहान, प्रकाश सिंह, अखिलेश प्रताप सिंह, मनीष गुप्ता व अमन गुप्ता मौजूद रहे। जिला उपाध्यक्ष कुश सिंह ने बताया कि रक्तदान शिविर रविवार को भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed