फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

जनता तक पहुंचाएं सरकार की योजनाएं

Thu, 26 Aug 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
political
भगवंतनगर विधानसभा की बैठक में बोलते भाजपा प्रकोष्ठों के प्रदेश प्रभारी शिवकुमार पाठक, मौजूद उप् - फोटो : UNNAO
अचलगंज। भाजपा प्रकोष्ठों के प्रदेश प्रभारी शिवकुमार पाठक ने भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र की कार्ययोजना बैठक में कार्यकर्ताओं से केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

लोहचा अचलगंज स्थित एक लॉन में आयोजित बैठक में बदरका, धानीखेड़ा, सुमेरपुर, सिकंदरपुर कर्ण व बीघापुर मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, भाजपा शक्ति केंद्र से जुड़े पदाधिकारी व बूथ सत्यापन अधिकारी शामिल रहे। प्रभारी ने प्रत्येक से उनके मंडलों की प्रगति व चुनावी तैयारियों का जायजा लिया। कहा कि चरणबद्ध चार माह तक यह कार्यक्रम जारी रहेंगे। पदाधिकारियों को बताया कि माह के प्रथम पखवारे में केंद्र व दूसरे पखवारे में प्रदेश सरकार नि:शुल्क खाद्यान्न दे रही है। इसकी जानकारी आम जनता तक पहुंचाएं। विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने शिवकुमार पाठक का स्वागत कर आभार जताया। जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत, जिला उपाध्यक्ष आनंद अवस्थी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रकांता जोशी, महामंत्री सुरेंद्र लोधी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष हरिसहाय मिश्र, अरुण दीक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed