फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

राजीव गांधी के संकल्प को पूरा करने का संकल्प लिया

Fri, 20 Aug 2021 07:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
political
पार्टी कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करते कांग्रेसी। संव? - फोटो : UNNAO
उन्नाव। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। कांग्रेसियों ने कहा कि बहुत ही कम समय में राजीव गांधी ने देश और दुनिया में अपनी अमिट छाप छोड़ी। हमेशा के लिए लोगों के दिल में अमर हो गए। उनके सपने को साकार करने के लिए युवाओं को एकजुट होना चाहिए।
विज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य कमल तिवारी ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि भारतरत्न राजीव गांधी ने भारत को 21वीं सदी में ले जाने का सपना देखा था। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य दिनेश शुक्ल ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत की एक ऐसी बुनियाद रखी, जिसके दम पर भारत आज तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुयश बाजपेई ने कहा कि अपने प्राणों की बलि देने वाले राजीव गांधी की हत्या से जो क्षति देश को हुई वह कभी पूरी नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के सपने को साकार करने के लिए पूरे देशवासियों को एक जुट होने की जरूरत है। महासचिव यूसुफ फारूकी, वैभव शुक्ल, विश्वास निगम, राकेश द्विवेदी, शिवकरन सिंह, अमन खान, अमित मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, जिलाध्यक्ष आरती बाजपेयी ने बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र के तीन ब्लाकों में जाकर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिवस मनाया। जनता से मिलकर उनको प्रियंका गांधी का संदेश दिया। राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही सफाई कर्मचारी, आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इस दौरान सत्यम चतुर्वेदी, रफी सिद्दीकी और विदुषी बाजपेई मौजूद रहीं। सफीपुर में भी कांग्रेसियों ने ग्राम पंचायतों में प्रभात रैली निकाली और सफाई कर्मियों को सम्मानित किया। संदीप कनौजिया, अतुल कुशवाहा, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रामकृष्ण रावत व दीपेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। उधर, पुरवा तहसील मुख्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गाधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। एसडीएम राजेश चौरसिया ने राजस्व कर्मियों के साथ शपथ ली। इस दौरान तहसीलदार नरेंद्र यादव, राजस्व निरीक्षक अभिनव सिंह चौहान, दिनेश, विनय वर्मा, राजेश कुमार, रमेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed