{"_id":"611eaf188ebc3e7a0a7d31a1","slug":"political-unnao-news-knp647113935","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों को चुनाव जीतने का मंत्र दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों को चुनाव जीतने का मंत्र दिया
विज्ञापन
हसनगंज। मुंशीगंज रोड स्थित एक गेस्टहाउस में गुरुवार को सपा कार्यकर्ता सम्मेलन व समीक्षा बैठक हुई। इसमें सपा कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत कर चुनाव जीतने का मंत्र दिया गया।
बैठक में सपा पर्यवेक्षक यादवेंद्र सिंह शेखावत ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सोशल मीडिया, चौराहे, गुमटी, गली मोहल्लों में मोदी, योगी सरकार की विफलता की बात करें। आपस की गुटबाजी खत्म कर अपने बूथ को मजबूत करके पार्टी उम्मीदवार को चुनाव जिताएं।
लखनऊ बुद्धेश्वर के पार्षद ताराचंद्र रावत ने कहा कि सभी लोग गुटबाजी छोड़कर पार्टी के प्रत्याशी को जिताने के लिए कमर कस लें। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में गुंडई के बल पर जो ब्लॉक प्रमुख बने हैं, उन्हें 2022 के चुनाव में उसी रास्ते से वापस किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में फीस न होने की वजह से छात्राओं को जान देनी पड़ रही है। साढ़े चार साल के कार्यकाल में कहीं विकास नहीं दिख रहा है। सारी योजनाएं सिर्फ होर्डिंग और कागजों तक ही सीमित रह गई हैं। जबकि सपा सरकार में बेरोजगारी भत्ता, लैपटॉप आदि दिया गया था।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता अपने गांव और क्षेत्र के उन युवाओं का वोट बढ़वाएं जिन्होंने अभी 18 साल की आयु पूरी की है। उन्होंने वोट बढ़ाओ बूथ जिताओ पर जोर दिया। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष योगेश यादव, ज्ञानेंद्र सिंह, सेवक लाल रावत, अशोक सिंह गुड्डू व संदीप यादव मौजूद रहे।