फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

अखिलेश यादव की जनसभा की अनुमति नहीं

Tue, 20 Jul 2021 10:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
political
उन्नाव। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरोसी के मनोहर लाल इंटर कालेज में प्रस्तावित जनसभा को प्रशासन ने कोविड गाइड लाइन के चलते अनुमति नहीं दी है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देने आएंगे।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बुधवार को मनोहर लाल इंटर कालेज में पूर्व पशुधन मंत्री स्व. मनोहर लाल के 85वीं जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री की एक जनसभा भी प्रस्तावित थी। इसकी अनुमति जिला प्रशासन से मांगी गई थी। सोमवार रात प्रशासन ने कोविड प्रोटोकाल का हवाला देते जनसभा करने की अनुमति नहीं दी। जयंती कार्यक्रम में सिर्फ 50 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी गई है। कार्यक्रम संयोजक पूर्व विधायक रामकुमार ने बताया कि अनुमति न मिलने से जनसभा को रद्द कर दिया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ से कार द्वारा कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। जनसभा के अलावा पूर्व निर्धारित अन्य कार्यक्रम होंगे। सिटी मजिस्ट्रेट चंदन पटेल ने बताया कि कोविड प्रोटोकाल के कारण सिर्फ 50 लोगों के ही शामिल होने की अनुमति दी गई है। जनसभा में भीड़ ज्यादा हो सकती थी, इसलिए अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed