{"_id":"c83a611e7cd5ebdd6d6f429ccb003490","slug":"polio-drop-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Mon, 19 Jan 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। पोलियो एक खतरनाक बीमारी है। इसका बचाव बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया जा सकता है। पोलियो की दवा बच्चों में बीमारी से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है। पोलियो की दवा पूर्णत: सुरक्षित है।
विज्ञापन
इसका कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता है। इसलिए पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाना जरूरी है। यह बातें सीएमओ डॉ. गीता यादव ने जिला महिला चिकित्सालय में बच्चों को पोलिया ड्रॉप पिलाने के दौरान कहीं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 19 से 23 जनवरी तक घर-घर टीकाकरण के दौरान छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए 1225 टीमों को निर्धारित किया गया है। इसकी निगरानी 72 चिकित्साधिकारी व 356 पर्यवेक्षक करेंगे। रविवार को शुरू हुए पोलियो अभियान में 1,87,275 बच्चों को पोलियो को दवा पिलाई गई।
विज्ञापन
जिले में संचालित बूथों का डॉ. एके त्रिपाठी, डॉ. आरके गौतम, डॉ. मनोज निगम, डॉ. अर्जुन सिंह सारंग, डॉ. आरडी कनौजिया व एबीआरसी विनय त्रिपाठी ने बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान महिला सीएमएस डॉ. सरोज श्रीवास्तव, सीएमएस डॉ. एसपी चौधरी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी लाल बहादुर यादव, अविरल कुमार श्रीवास्तव, ऊषा यादव, इंद्रेंद आदि मौजूद रहे।