{"_id":"5ecc150c8ebc3e90ac7660c7","slug":"police-will-list-the-migrants-who-secretly-arrived-unnao-news-knp562019588","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में चोरी छिपे पहुंचे प्रवासियों को सूचीबद्ध करेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में चोरी छिपे पहुंचे प्रवासियों को सूचीबद्ध करेगी पुलिस
विज्ञापन
उन्नाव। दूसरे राज्य व जिलों से ट्रक व अन्य वाहनों से चोरी-छिपे घर पहुंचने वाले प्रवासियों को पुलिस क्वारंटीन सेंटर पहुंचाएगी। एसपी ने ऐसे लोगों को चिह्नित करने के लिए बीटवार पुलिस कर्मियों को निर्देश जारी किए हैं। बीट प्रभारी टीम के साथ गांवों में जाकर ग्राम प्रधान व ग्रामीणों से संपर्क कर ऐसे लोगों की तलाश करेंगे। चिह्नित लोगों का सैंपल लेकर जांच को भेजा जाएगा। कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए पुलिस ने ऐसे लोगों का चिह्नांकन शुरू किया है।
कोरोना संक्रमण के खतरे से लोगों को बचाने के लिए 25 मार्च को पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई थी। इस दौरान मुंबई, दिल्ली, महाराष्ट, पंजाब, समेत अन्य राज्यों व जिलों में नौकरी करने गए लोग वहीं फंस गए। एक माह बाद प्रवासियों को घर भेजने के लिए कुछ ढील मिली तो प्रवासी पैदल, बाइक, ट्रक व अन्य वाहनों से घर जाने के लिए जत्थों में निकल पड़े। बिना जांच के यह लोग घर पहुंच गए और खुद के साथ दूसरों के लिए मुश्किलों का सबब बन गए। जिले में भी बिना जांच के घर पहुंचे प्रवासियों की वजह से संक्रमण का खतरा बढ़ गया और लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ती चली गई।
एसपी विक्रांतवीर ने बिना जांच घर पहुंचे प्रवासियों को क्वारंटीन करने के लिए पुलिस को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। निर्देश दिए हैं कि सभी थानाध्यक्ष अपने क्षेत्र के बीट प्रभारी व बीट सिपाहियों को ऐसे लोगों के चिह्नांकन की जिम्मेदारी दें। बीट प्रभारी प्रधान व ग्रामीणों से संपर्क कर ऐसे लोगों को सूचीबद्ध कर रिपोर्ट थाना प्रभारी को दें। सूची के आधार पर एसओ ऐसे लोगों को गांव के क्वारंटीन सेंटर पहुंचाकर जांच कराएं। एसपी विक्रांतवीर ने बताया कि संक्रमण को रोकने के लिए यह रूपरेखा तैयार की गई है। प्रवासियों के चिह्नांकन का कार्य शुरू करा दिया गया है।