{"_id":"64c2ae2239a66ff6400269a4","slug":"police-took-gangster-action-against-four-unnao-news-c-221-1-sknp1054-1098-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पुलिस ने चार के खिलाफ की गैंगस्टर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पुलिस ने चार के खिलाफ की गैंगस्टर की कार्रवाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चकलवंशी। माखी थानाक्षेत्र में आतंक का पर्याय बने चार युवकों के खिलाफ गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप मिलने पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
रुपऊ गांव निवासी विजय, प्रतीक सिंह, शुभम उर्फ गोगा और कुम्हारखेड़ा निवासी संदीप विश्वकर्मा क्षेत्र में गिरोह बनाकर लोगों से छिनैती, मारपीट, दबंगई जैसे अपराधिक कार्य कर रहे थे। थाना प्रभारी वीरबहादुर सिंह ने बताया कि इनके विरुद्ध कोई भी शिकायत करने से डरता है। चारों के खिलाफ साक्ष्य संकलन किए गए हैं। जिसमें वह गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप में संलिप्त मिले। सभी पर गैंगस्टर लगाया गया है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
--
पंचायत भवन का ताला तोड़कर चोरों ने पार किया लाखों का माल
सफीपुर। पंचायत भवन का ताला तोड़कर चोर कंप्यूटर सहित एक लाख का सामान चोरी कर ले गए। सुबह पहुंचीं पंचायत सहायक ने प्रधान व पुलिस को सूचना दी।
ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुरादाबाद में पंचायत भवन में पंचायत सहायक के पद पर अंजली तिवारी गुरूवार सुबह करीब दस बजे कार्यालय पहुंचीं। वहां गेट का ताला टूटा था। कंप्यूटर, वाईफाई, इनवर्टर और बैटरी व अभिलेख गायब थे। उन्होंने प्रधान कंचन और पुलिस को घटना की जानकारी दी। कोतवाल श्याम नारायण सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। (संवाद)