फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Police stopped the villager who was going to complain to the Chief Minister at the station

Unnao News: मुख्यमंत्री से शिकायत करने जा रहे ग्रामीण को पुलिस ने स्टेशन पर रोका

Fri, 01 Aug 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Fri, 01 Aug 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Police stopped the villager who was going to complain to the Chief Minister at the station
पाटन (उन्नाव)। सुमेरपुर ब्लॉक की ग्रामसभा कल्याणपुर प्रथम निवासी किसान, ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए लगातार शिकायतें कर रहे हैं। गुरुवार को मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने लखनऊ जाते समय पुलिस ने उन्नाव रेलवे स्टेशन पर रोक लिया। पुलिस ने सिटी मजिस्ट्रेट से मिलवाया। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देकर वापस भेजा।
विज्ञापन

कल्याणपुर प्रथम निवासी किसान बृजेंद्र शुक्ला ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार की शिकायतों को जांच अधिकारी निराधार बताते हुए शिकायत करने की आदत जैसे शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। गुरुवार को मुख्यमंत्री से शिकायत करने लखनऊ जा रहे थे। सूचना पर बिहार थाना पुलिस हरकत में आ गई और उन्नाव रेलवे स्टेशन पर रोक लिया। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज से मिलवाया। सिटी मजिस्ट्रेट ने सभी शिकायतों के प्रार्थनापत्र व प्रमाण में लगाए गए दस्तावेज लिए और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने बृजेंद्र शुक्ला को बिहार थाना ले गई। प्रकरण को एसडीएम बीघापुर रणवीर सिंह ने भी संज्ञान लिया और उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच की संस्तुति की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed