{"_id":"6895001fd7993af2f1052f39","slug":"police-sent-the-husband-who-attacked-his-wife-with-an-ax-to-jail-unnao-news-c-221-1-uno1001-135145-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला करने वाले पति को पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला करने वाले पति को पुलिस ने भेजा जेल
Fri, 08 Aug 2025 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में जानलेवा हमले का आरोपी पति शोभित।
- फोटो : पुलिस गिरफ्त में जानलेवा हमले का आरोपी पति शोभित।
सफीपुर (उन्नाव) । कमलापुर गांव में बुधवार शाम पत्नी पर हमला करने वाले पति पर पुलिस ने जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर आराेपी को जेल भेजा है। घायल महिला का इलाज चल रहा है।
आसीवन थानाक्षेत्र के कमलापुर गांव निवासी नारेंद्र सिंह की बेटी निधी सिंह (28) जो 10 दिन पहले मायके आई थी। बुधवार दोपहर एक बजे फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के पखरापुर गांव निवासी पति शोभित सिंह ससुराल आया था और पत्नी से विवाद के बाद कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया था।
घायल को परिजनों ने मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया था, वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। घायल महिला के पिता नारेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को ताजपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
कार्यवाहक थानाध्यक्ष रामप्रकाश ने बताया कि पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।