फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Police handed over the student who left the house due to mother's scolding

Unnao News: मां की डांट से घर छोड़ने वाले छात्र को पुलिस ने परिजनों को सौंपा

Sat, 24 Jun 2023 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Police handed over the student who left the house due to mother's scolding
गंजमुरादाबाद। मां की डांट से क्षुब्ध होकर 15 वर्षीय छात्र प्रतापगढ़ स्थित घर को छोड़कर दिल्ली जा रहा था। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से बेहटामुजावर थाना क्षेत्र में एक बस से उसे खोज लिया। परिजनों को सूचना देकर बुलाया और उनके सुपुर्द कर दिया। बच्चे के मिलने पर परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जिले के एक गांव निवासी किशोर को मां ने पढ़ाई में लापरवाही पर गुरुवार सुबह डांट दिया था। इससे क्षुब्ध होकर वह कोचिंग के लिए निकला लेकिन कोचिंग के बजाए दिल्ली में रहने वाले दोस्त के पास जाने के लिए बस में बैठ गया। कोचिंग न पहुंचने पर परिजनों तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। उसकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। पुलिस ने किशोर के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया तो रात 10 बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के लखनऊ टोल प्लाजा की लोकेशन मिली। बेहटामुजावर थाना की पीआरवी 2907 पर मौजूद उपनिरीक्षक बृजेश कुमार, कांस्टेबल पंकज कुमार व अरुण कुमार ने एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर बसों की चेकिंग शुरू की। रात करीब 1:30 बजे पुलिस ने किशोर को एक प्राइवेट बस से सफर करते हुए खोज लिया। परिजनों को सूचना दी तो लखनऊ की एक कालोनी निवासी मौसेरे चाचा व अन्य परिजन पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद किशोर को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed