{"_id":"6192b2821dc4b01f656e05eb","slug":"police-criminal-arrest-unnao-news-knp664202416","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़े गए लुटेरों को पुलिस लाइन से कोर्ट ले जाती पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पकड़े गए लुटेरों को पुलिस लाइन से कोर्ट ले जाती पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। लूट व चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले सात आरोपियों को आसीवन व दही थाना पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट व चोरी का माल बरामद किया है। एसपी ने प्रेसवार्ता कर घटनाओं से पर्दा उठाया। आरोपियों पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। सभी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया है।
पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता के दौरान एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि लूट व चोरी की घटनाओं के खुलासे में लगे आसीवन एसओ अनुराग सिंह ने टीम के साथ माखी थाना क्षेत्र के डीहा गांव निवासी राजेश, छोटू व पंडितखेड़ा माखी निवासी प्रकाश को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उन्होंने चोरी की कई घटनाएं स्वीकार की। सभी की निशानदेही पर पुलिस ने जेवर, 11500 रुपये, बैंक ऑफ इंडिया की पासबुक, तीन मोबाइल व एक पर्स बरामद किया है। वहीं थाना व स्वॉट टीम प्रभारी गौरव कुमार ने चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों ने अपना नाम अजगैन के बहाउद्दीनपुर गांव निवासी विमलेश, मनोज, विवेक व अजीजपुर निवासी धर्मेंद्र उर्फ साका बताया है। आरोपियाें की निशादेही पर लूट की घटना में प्रयोग की गईं चार बाइक, तीन मोबाइल, जेवर, 20500 रुपये व दो तमंचा, कारतूस बरामद किए हैं। लुटेरों ने लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दही थाना क्षेत्र में 7 नवंबर को ससुराल कानपुर रनियां से भाई के साथ बाइक से मायके बाराबंकी जा रही मंदाकिनी का लुटेरों ने पर्स छीन लिया था। पर्स में 20 हजार की नगदी, 40 हजार के जेवर और मोबाइल था। इसी तरह आवास विकास निवासी मुन्नी देवी की पर्स से एक लाख रुपये व अजगैन में नर्स की पर्स लूटी थी।