{"_id":"697f9b8991611817940762d2","slug":"police-await-complaint-in-case-of-patients-death-due-to-collision-with-loader-unnao-news-c-221-1-uno1001-144480-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: लोडर की टक्कर से मरीज की माैत के मामले में पुलिस को तहरीर का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: लोडर की टक्कर से मरीज की माैत के मामले में पुलिस को तहरीर का इंतजार
विज्ञापन
फोटो-20- आगरा एक्सप्रेसवे के रेवरी ट्रोल प्लाजा पर खड़ा क्षतिग्रस्त लोडर। संवाद
औरास। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार को लोडर की टक्कर से एंबुलेंस सवार मरीज की माैत और तीन लोगों के घायल होने के मामले में पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है। एंबुलेंस दिल्ली से मरीज लेकर गोरखपुर जा रही थी। यूपीडा कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त लोडर को रेवरी ट्रोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया है।
गोरखपुर निवासी शांत कुमार राय (48) का स्कॉट अस्पताल में दिमाग का ऑपरेशन होने के बाद दिल्ली के उत्तम नगर निवासी एंबुलेंस चालक शेखर (28) उन्हें घर लेकर जा रहे थे। साथ में शांत कुमार राय की पत्नी पूनम राय (46), सत्येंद्र (26), राजेंद्र (32) और डॉ. रहमान (32) भी थे। हसनगंज कोतवाली के शाहपुर तोंदा गांव के पास आगे चल रही बस के चालक के अचानक ब्रेक लगा दिया था। एंबुलेंस चालक शेखर ने बचने की कोशिश करते हुए तेज ब्रेक लगाई थी। इसी दाैरान राजस्थान से लखनऊ जा रहा अमरूद लदा लोडर के पीछे से टकरा गया था जिससे एंबुलेंस पलट गई थी।
हादसे में लोडर चालक राजस्थान के चकेरी थाना कोड़रा निवासी दिलीप योगी (29) और उसके साथ रहे राम प्रसाद (30) को हल्की चोटें आईं। वहीं एंबुलेंस चालक शेखर व मरीज सहित अन्य लोग भी घायल हुए थे। यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने सभी को ट्रामा सेंटर पहुंचाया था जहां डॉक्टर ने मरीज शांत कुमार को मृत घोषित कर दिया था। कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि अभी तक घटना से संबंधित कोई तहरीर नहीं मिली है।