{"_id":"67368b93e1a27d7bcc9f90d1c2d95907","slug":"pole-and-wires-blocking-traffic-from-spreading-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल और तार फैलने से यातायात अवरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोल और तार फैलने से यातायात अवरुद्ध
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 01 Jul 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीपुर/उन्नाव। सफीपुर कसबा में स्वास्थ्य केंद्र के पास लगा पेड़ मंगलवार सुबह अचानक गिर गया। हादसे में एक युवती और एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। चपेट में आने से विद्युत लाइन और तार टूटकर सड़क पर आ गए। इसके चलते उन्नाव-हरदोई मार्ग पर दो घंटे आवागमन अवरुद्ध रहा।
विज्ञापन
सफीपुर कसबा स्थित स्वास्थ्य केंद्र के गेट के पास लगा एक पेड़ कई महीने पहले सूख गया था। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे पेड़ अचानक गिर गया। इस दौरान दवा लेने के लिए स्वास्थ्य केंद्र जा रही देवगांव निवासी अनुराधा कुशवाहा (15) पुत्री अवधेश पेड़ की चपेट में आकर घायल हो गई। तहसील जा रहे माखी गांव निवासी शिवप्यारे (22) भी घायल हो गया।
विज्ञापन
दोनों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से अनुराधा को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पेड़ की चपेट में आकर तहसील के पास खड़ी एक टाटा मैजिक वैन समेत कई अन्य वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि वैन में यात्री नहीं थे वर्ना बड़ा हादसा होता।
विज्ञापन
पेड़ गिरने से पास में लगा विद्युत पोल भी टूट गया। इससे बिजली के तार काफी दूर तक सड़क पर फैल गए। घटना की सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एके राय मौके पर पहुंचे और विद्युत और वन विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर मौके पर बुलाया। इसके बाद पेड़ काटने और विद्युत लाइन को शिफ्ट करने का काम शुरू हुआ। घटना के चलते उन्नाव-हरदोइर् मार्ग करीब दो घंटे तक जाम रहा। इस दौरान हरदोई मार्ग पर आने-जाने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु करने में पुलिस को घंटों पसीना बहाना पड़ा।