{"_id":"64287a27c6ec64b0e1058e84","slug":"plot-gate-fell-while-playing-girl-died-friend-injured-unnao-news-c-12-1-157955-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: खेलते समय गिरा प्लॉट का गेट, बच्ची की मौत, सहेली घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: खेलते समय गिरा प्लॉट का गेट, बच्ची की मौत, सहेली घायल
Sun, 02 Apr 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव जिले में सोहरामऊ थानाक्षेत्र के लालपुर गांव में खाली प्लॉट में खेलते समय कई बच्चियां लोहे के गेट में झूलने लगीं। इससे एक तरफ का गेट गिर गया और दो बच्चियां चपेट में आ गईं। लोग मलबा हटाकर दोनों को डॉक्टर के पास ले गए। एक बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि दूसरी का इलाज चल रहा है।
सोहरामऊ थाना क्षेत्र के लालपुर गांव के बाहर सड़क किनारे एक प्लॉट है। इसमें लोहे का गेट लगा है। प्लॉट खाली होने से गांव के बच्चे उसी में खेला करते हैं। शनिवार शाम को भी धर्मपाल की बेटी रागिनी (8), चांदनी (5) और यहीं के राकेश की बेटी रीता (7), कमलेश की बेटी पायल (6) और विमलेश की बेटी अनन्या (7) प्लॉट में खेल रही थीं।
गेट में ताला न बंद होने से बच्चियां गेट का एक हिस्सा खोलकर उसमें झूलने लगीं। तभी अचानक गेट खंभे सहित उखड़ गया और चपेट में आकर चांदनी और पायल दब गईं। आसपास के लोग दौड़े और मलबा हटाकर बच्चियों को एक डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने चांदनी को मृत घोषित कर दिया, जबकि पायल का इलाज चल रहा है। सोहरामऊ थानाध्यक्ष संदीप मिश्रा ने बताया की सूचना मिली है। परिजनों ने अभी पोस्टमार्टम कराने से इन्कार किया है। अगर कहेंगे तो पोस्टमार्टम व अन्य कार्रवाई की जाएगी। कराया जाएगा।