फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Platform tickets today at ten tupee

आज से प्लेटफार्म टिकट दस रुपये में

Wed, 01 Apr 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 01 Apr 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
Platform tickets today at ten tupee
उन्नाव। रेल बजट में प्लेटफार्म टिकट के दामों में की गई वृद्धि बुधवार से लागू हो जाएगी। अब पांच रुपये में मिलने वाला प्लेटफार्म टिकट दस रुपये का मिलेगा। वहीं, उन्नाव स्टेशन से सोनिक, मगरवारा और शुक्लागंज का किराया पांच रुपये होने से लोग प्लेटफार्म की जगह पांच रुपये का टिकट लेना ही पसंद करेंगे।
विज्ञापन


 केंद्रीय रेलमंत्री सुरेश प्रभु से रेलवे को चिल्लरों से निजात दिलाने के लिए रेलवे का किराया पांच के गुणे में करने का निर्णय बजट के दौरान लिया था। कारण यह था कि यात्री द्वारा टिकट लेते समय खिड़की पर आए दिन चिल्लरों की समस्या रहती थी। इसे लेकर यात्रियों से तू तू-मैं मैं तक होती थी। इसी के चलते पांच रुपये में मिलने वाले प्लेटफार्म टिकट के दाम भी बढ़ाकर दस रुपये कर दिए गए।
विज्ञापन


प्लेटफार्म टिकट से सस्ते तो जनपद के कई स्टेशनों तक का किराया है। जैसे सोनिक, मगरवारा व शुक्लागंज। इन स्टेशनों तक का किराया पांच रुपये है और यह टिकट 24 घंटे तक मान्य भी रहेगी, जबकि प्लेटफार्म टिकट दो घंटे के लिए ही मान्य होगी। ऐसे में प्लेटफार्म टिकट खरीदने वालों के लिए इन स्टेशनों का टिकट खरीदना ज्यादा मुफीद रहेगा। फिलहाल, एक अप्रैल से प्लेटफार्म का टिकट दस रुपये में मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed