{"_id":"63f90e5084a0b92eee03d0fc","slug":"pkc-club-beat-ucc-in-a-thrilling-match-unnao-news-c-12-1-96109-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: रोमांचक मैच में पीकेसी क्लब ने यूसीसी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: रोमांचक मैच में पीकेसी क्लब ने यूसीसी को हराया
Sat, 25 Feb 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Sat, 25 Feb 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। स्व. श्याम प्रकाश श्रीवास्तव क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को यूसीसी और पीकेसी टीमें को बीच 35 ओवर का लीग मैच खेला गया। रोमांचक मैच में पीकेसी टीम ने दो विकेट रहते यूसीसी टीम को मात दे दी।
प. दीन दयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को यूसीसी और पीकेसी टीमें आमने-सामने रहीं। यूसीसी के कप्तान सूरज त्रिपाठी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 35 ओवर में सात विकेट खोकर 177 रन बनाए। इसमें आदित्य गुप्ता ने पांच चौकों की मदद से 46 रन, प्रत्यूष ने छह चौकों की मदद से 42 रन, सूरज ने 23 और अंकित ने 21 रन बनाए।
पीकेसी टीम के गेंदबाज श्रीओम ने तीन और ऋषभ, सिद्धार्थ व सत्येंद्र ने एक-एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीकेसी के बल्लेबाजों ने धुंआधार शुरुआत की। टीम ने 22.4 ओवर में आठ विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। टीम के गुरुवीर सिंह ने चार छक्कों और तीन चौकों की मदद से 67 रन, मोहम्मद नबी ने दो छक्कों व तीन चौकों की मदद से 37 रन, सिद्धार्थ ने 18 व ऋषभ ने 17 रन की धुंआधार पारी खेली। यूसीसी के गेंदबाज ईबादउल्लाह खां ने चार विकेट, प्रत्यूष ने तीन और सूरज त्रिपाठी ने एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन
मैच के पहले यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन अध्यक्ष प्रेम कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान संचालक की भूमिका में नवीन सिन्हा व पीके मिश्रा और शिशिर बाजपेई व यश पांडेय अंपायर रहे। इस दौरान शंकर श्रीवास्तव, ओम मिश्रा, अभिनव त्रिपाठी, विकास सिन्हा, मंसूर खान, संजय श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।