{"_id":"57f00c944f1c1b8c615741f7","slug":"pipeline-repair-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीकेज पाइपलाइन की शुरू हुई मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लीकेज पाइपलाइन की शुरू हुई मरम्मत
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 02 Oct 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
pipe line reparing
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार नगर पंचायत ने रोजाना बर्बाद हो रहे सैकड़ों लीटर पानी को बचाने की कवायद शुरू की है। शनिवार को पाइप लाइन में लीकेज ढूंढने के लिए सड़क की खुदाई कराई गई।
विज्ञापन
संडीला रोड से मिर्जापुर-अजिगांव संपर्क मार्ग पर कस्बे में जलापूर्ति के लिए बिछी पाइप लाइन में लीकेज हो गया था। रोजाना सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो रहा था। जलापूर्ति के समय लीकेज की वजह से पानी बहने से सड़क तालाब बन गई थी। मार्ग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, विकासखंड कार्यालय, राष्ट्रीय इंटर कालेज, राजकीय बीज भंडार, कृषि रक्षा इकाई और साधन सहकारी समिति आदि कार्यालयों के अधिकारी व कर्मचारी आवागमन करते हैं। सबसे अधिक परेशानी इंटर कालेज आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को थी। अक्सर स्कूल जाते समय छात्र कीचड़ में गिर जाते थे। अमर उजाला ने 29 सितंबर के अंक में इसे प्रमुखता से उठाया था। खबर छपने के बाद नगर पंचायत के अधिकारियों की नींद खुली और लीकेज पाइप लाइन की मरम्मत की कवायद शुरू की।
विज्ञापन