{"_id":"5e63f63c8ebc3eeb5847c1ef","slug":"piece-of-tin-trapped-in-balamau-passenger-spark-emitted-unnao-news-knp5492484181","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालामऊ पैसेंजर में फंसा टिन का टुकड़ा, निकली चिंगारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालामऊ पैसेंजर में फंसा टिन का टुकड़ा, निकली चिंगारी
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद(उन्नाव)। बालामऊ से कानपुर जा रही बालामऊ पैसेंजर में इंजन की तरफ से आगे की तीसरी बोगी में टिन का बड़ा टुकड़ा फंस जाने से आवाज आने के साथ चिंगारी निकलने लगी। हालांकि चालक व गार्ड इससे अंजान रहे। जब ट्रेन गंजमुरादाबाद स्टेशन पहुंची तो वहां पर मौजूद यात्रियों ने टिन फंसी देख मामले की जानकारी चालक को दी। इसके बाद चालक और गार्ड ने यात्रियों की मदद से टिन के टुकड़े को हटाया। करीब दो घंटे तक ट्रेन गंजमुरादाबाद में ही खड़ी रही।
शनिवार सुबह तेज हवाओं के चलते एक टिन का टुकड़ा कानपुर से बालामऊ जा रही पैसेंजर ट्रेन की तीसरी बोगी के पहिये में जाकर फंस गया। इससे तेज आवाज आनी शुरू हो गई लेकिन चालक और गार्ड को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। सुबह करीब 8.20 बजे जब ट्रेन गंजमुरादाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची। तो यहां यात्रियों की नजर टिन के फंसे टुकड़े पर पड़ी। उससे चिंगारी निकल रही थी। यात्रियों ने इसकी जानकारी चालक और गार्ड को दी। यात्रियों के सहयोग से किसी प्रकार फंसे टिन के टुकड़े को बाहर निकाला जा सका। इस दौरान दो घंटे तक ट्रेन गंजमुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। चालक ने टिन के टुकड़े को इंजन से निकालकर रेलवे स्टेशन पर जमा कराया। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद ट्रेन कानपुर की ओर रवाना हुई। स्टेशन मास्टर दिनेश तिवारी ने बताया कि गाड़ी में टिननुमा टुकड़ा फंस गया था। जिसे चालक ने निकालकर जमा कराया है।