फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Personnel held hostage for installing electricity meter outside the house

Unnao News: बिजली मीटर घर के बाहर लगाने पर कर्मियों को बंधक बनाया

Thu, 18 May 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Thu, 18 May 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Personnel held hostage for installing electricity meter outside the house
-गलीगलौज और धक्कामुक्की भी की, जेई ने कोतवाली में दी तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुरवा। घर के अंदर लगे बिजली मीटर को विभागीय कर्मियों ने मकान के बाहर लगा दिया। इससे उपभोक्ता भडक़ गया और चार संविदा कर्मियों को दरवाजे पर ही बंधक बना लिया। जेई ने पुलिस की मदद से छुड़ाया।

पुरवा के अवर अभियंता अशोक कुमार पाल ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि दो टेक्नीशियन व पांच संविदा कर्मियों के साथ कस्बे में चेकिंग कर रहे थे। दलीगढ़ी निवासी एक उपभोक्ता के परिसर का निरीक्षण करते समय विद्युत मीटर घर के अंदर लगा पाया गया। जिस पर मीटर को घर से बाहर निकालकर सर्विस पोल से विच्छेदित कर बाहर लगवाकर वह आगे बढ़ गए। इसी बीच उपभोक्ता ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर टीम के जहरू, श्याम मिलन, रिंकू, वीरेंद्र प्रताप को बंधक बना लिया। उनके साथ गालीगलौज व धक्कामुक्की की। किसी तरह से उनको सूचना मिली तो वह पुलिस बल को जानकारी देने के साथ उनके साथ मौके पर पहुंचे और कर्मियों को छुड़वाया। इसी बीच आरोपी भाग निकला। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि जेई की तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed