फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Perform Diwali puja in two best times

Unnao News: दो उत्तम मुहूर्त में करें दिवाली पूजन

Wed, 30 Oct 2024 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Perform Diwali puja in two best times
उन्नाव। इस दिवाली दो उत्तम मुहूर्त में दिवाली पूजन कर सकते हैं। गुरुवार दोपहर अमावस्या लगने के बाद शाम को गणेश लक्ष्मी पूजन के लिए दो मुहूर्त रहेंगे। आचार्य ने शाम को दो मुहूर्त में पूजन करना उत्तम बताया है।
विज्ञापन

गांधीनगर निवासी आचार्य पंकज शुक्ला ने बताया कि प्रदोषकाल में रात्रिव्यापिनी अमावस्या इस बार 31 अक्तूबर गुरुवार दोपहर 3:13 बजे लगेगी, जो एक नवंबर शाम 5:12 बजे तक रहेगी। आचार्य के मुताबिक, 31 अक्तूबर की रात्रि को ही अमावस्या पहुंच रही है। अगले दिन देर शाम प्रतिपदा लगेगी। इसलिए दिवाली मनाना गुरुवार को ही शुभ रहेगा। बताया कि पहला शुभ मुहूर्त प्रदोषकाल में यानी शाम 5:36 बजे से रात 8:11 बजे तक रहेगा। दूसरा उत्तम मुहूर्त शाम 6:25 बजे से शाम 8:15 बजे तक का रहेगा। दूसरा पूजन मुहूर्त वृषभ लग्न में होगा।
विज्ञापन

जो पुराणों के अनुसार काफी फलदायी होता है। आचार्य के मुताबिक, इन दो मुहूर्त में लोगों को पूजन करना चाहिए।
--
गोवर्धन पूजा दो व भाईदूज तीन नवंबर को
आचार्य के मुताबिक, भले ही दिवाली गुरुवार को मनाई जाएगी लेकिन गोवर्धन पूजा व भाईदूज एक दिन आगे बढ़ गई है। बताया कि अमावस्या एक नवंबर शु्क्रवार शाम तक रहेगी। प्रतिपदा 5:12 बजे के बाद लगेगी। इसलिए शाम को गोवर्धन पूजा विधिसम्मत नहीं है। इसलिए यह पूजन दो नवंबर की सुबह होगा। इसी प्रकार भाईदूज का पर्व तीन नवंबर को मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
एक नवंबर को सार्वजनिक अवकाश
डीएम गौरांग राठी ने बताया कि तिथि भ्रम को लेकर दिवाली पर्व 31 अक्तूबर के साथ एक नवंबर को भी मनाया जा रहा है। इसलिए शासनादेश के तहत एक नवंबर को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसके सापेक्ष नौ नवंबर को सभी शासकीय कार्यालय सामान्य कार्य दिवस की तरह खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed