फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   People struggling with jam around the highway toll barrier

हाईवे टोल बैरियर पर चौबीस घंटे जाम से जूझ रहे लोग

Sat, 28 Dec 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
People struggling with jam around the highway toll barrier
नवाबगंज टोल प्लाजा पर लगा भीषण जाम। - फोटो : UNNAO
नवाबगंज(उन्नाव)। टोल टैक्स चुकाने के लिए वाहनों में फास्टैग की सुविधा लागू होने के बाद से नवाबगंज टोल बैरियर पर वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ रहा है। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर टोल प्लाजा पर बिना फास्टैग वाले वाहनों के लिए 15 में से सिर्फ 5 लेन (कैश लेन) ही खुले हैं। इससे वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। टोल बैरियर पार करने में 30 से 40 मिनट का समय लगता है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने पूर्व में 1 दिसंबर से देश के सभी टोल प्लाजा से टोल टैक्स चुकाने के लिए वाहनों में फास्टैग व्यवस्था लागू की थी। हालांकि बाद में इसे 15 दिसंबर और फिर 15 जनवरी कर दिया गया था। निर्देश हैं कि बिना फास्टैग वाले वाहनों के लिए सीमित लेन ही खोले जाएं। जबकि फास्टैग लगे वाहनों का निर्बाध आवागमन सुनिश्चित किया जाए। इसके चलते नवाबगंज टोल प्लाजा के कुल 15 लेन में से लखनऊ से कानपुर की ओर केवल दो लेन और कानपुर से लखनऊ की तरफ तीन लेन को ही कैश लेन रखा गया है। जबकि दोनों तरफ की दस लेन से फास्टैग लगे वाहनों को निकाला जा रहा है। नवाबगंज टोल प्लाजा से चौबीस घंटे में छोटे-बड़े औसतन 20 हजार वाहन निकलते हैं। इनमें से 70 प्रतिशत वाहनों में अभी भी बिना फास्टैग नहीं लग सके हैं। शुक्रवार सुबह से शाम तक टोल प्लाजा पर लोगों को जाम से जूझना पड़ा। दोनों तरफ वाहनों की एक किमी लंबी लाइनें लगी रहीं। वाहन चालकों को टोल बैरियर पार करने में 30 से 40 मिनट तक का समय लगा।
विज्ञापन

फास्टैग व्यवस्था लागू होने के बाद 42 दिन बाद भी टोल प्लाजा पर फास्टैग लगाने के काम में तेजी नहीं आ पाई है। शुक्रवार को भी वाहनों में फास्टैग लगाने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे लेकिन सिर्फ 52 लोगों को ही फास्टैग मिल पाए। टोल कर्मियों ने बताया कि सर्वर धीमा होने सने एक टैग लगाने और अपडेट करने में 20 से 30 मिनट का समय लग रहा है। वाहन चालक इतनी देर इंतजार करने से बचते हैं। टोल प्लाजा प्रभारी सर्वेश शर्मा ने बताया कि सर्वर की समस्या के चलते फास्टैग जारी करने में देर हो रही है। बताया कि एक जनवरी तक निशुल्क फास्टैग उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed