फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   People reached to sell sale land again

बिक्री जमीन का दोबारा बैनामा करने पहुंचे लोग, हंगामा

Sun, 08 Mar 2020 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
People reached to sell sale land again
हसनगंज(उन्नाव)। आसीवन थाना के मियागंज निवासी दिनेश रावत, मिथिलेश, जयपाल, लवकुश रामदेवी पुत्र मेडीलाल रावत के नाम मियागंज-बांगरमऊ मार्ग पर एक बीघा जमीन है। मियागंज निवासी अमनपाल ने बताया कि 1 जनवरी 2020 को उसने 10 लाख रुपये में सवा बिस्वा का प्लाट इन लोगों से खरीदा और बैनामा भी कराया था। उक्त भूमि पर वह निर्माण भी करा चुका है। स्लैब पड़ना बाकी है। इसी बीच दिनेश रावत व नंदरेश ने उसी प्लाट को बबलू पाल को बेच दिया। शुक्रवार को आसीवन थाना क्षेत्र के कायमपुर निबरवारा गांव निवासी पूर्व प्रधान दिनेश पाल के भाई बबलू पाल रजिस्ट्री कराने सब रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंच गए।
विज्ञापन

इसी दौरान अमनपाल को इसकी भनक लग गई और वह अपनी बहन के साथ रजिस्ट्री कार्यालय पहुंच गया। बहन शिव कुमारी ने आगे आकर फर्जी तरीके से भाई के प्लाट का दोबारा बैनामा होने का विरोध किया। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंची हसनगंज पुलिस दोनों पक्षों को थाना ले आई। रजिस्ट्री कार्यालय प्रभारी शिवपाल सिंह ने बताया कि बैनामा पेश होने के लिए आया था अभी बैनामा नहीं हो पाया है। एअसो एपी सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed