फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   People locked in quarantine center asked for biryani

क्वारंटीन सेंटर में बंद लोगों ने मांगी बिरयानी

Thu, 09 Apr 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
People locked in quarantine center asked for biryani
गंजमुरादाबाद के कपूरपुर प्राथमिक विद्यालय में जानकारी करते चौकी प्रभारी। - फोटो : UNNAO
गंजमुरादाबाद(उन्नाव)। क्षेत्र के ग्राम कपूरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के क्वारंटीन सेंटर में रखे गए बाहर से आए लोगों ने महिला ग्राम पंचायत अधिकारी से खाने में बिरयानी और भोजन का पैसा मांगा। ऐसा न करने पर उनसे अभद्रता की। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी चेतावनी दी।
विज्ञापन

कपूरपुर में कई लोग बाहर से वापस लौटे थे। जिन्हें गांव के प्राथमिक विद्यालय के क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। यह सभी दो अप्रैल को बिना बताए गायब हो गए थे। ब्लॉक के अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद गुरुवार को 8 लोगों को पुन: क्वारंटीन सेंटर में रखा गया। जहां साधारण भोजन पकाया गया लेकिन वे लोग पहले दिन खाने में बिरयानी और घर का खाना खाने के लिए दबाव बनाने लगे। उसके बाद उन्होंने ग्राम प्रधान के खाते में लाखों रुपये आने की बात कह कर खाने का पैसा देने की मांग की।
विज्ञापन

यही नहीं वे लोग महिला ग्राम पंचायत अधिकारी पूनम देवी से झगड़ा करने पर उतर आए और सोशल डिस्टेंसिंग को धता बताते हुए सेंटर से भागने की कोशिश करने लगे। जिसकी सूचना पूनम ने नगर स्थित पुलिस चौकी को दी। जिसपर नगर पुलिस चौकी प्रभारी विजय कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी को कड़ी चेतावनी देते हुए कठोर कार्रवाई करने की बात कही। तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed