फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   People drenched in devotion to Lord Rama, celebrated celebration

भगवान राम की भक्ति में सराबोर हुए लोग, मनाया उत्सव

Thu, 06 Aug 2020 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
People drenched in devotion to Lord Rama, celebrated celebration
शहर के मुख्य मार्ग बड़ा चौराहा पर आतिशबाजी करते युवा। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। 492 वर्ष बाद अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन संपन्न हुआ, वहीं जिलेवासियों ने इसी खुशी में दीपोत्सव मनाया। घरों में दीप जलाए गए। वहीं, मंदिरों में सजावट के साथ रामचरित मानस व सुंदरकांड का पाठ हुआ। राम नाम संकीर्तन के साथ विशेष आरती व प्रसाद वितरण करके जयश्रीराम का उद्घोष किया गया। साथ ही आतिशबाजी भी जलाई गई।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर शुभ मुहूर्त में श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में मंदिर का शिलान्यास करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे और उन्होंने जैसे ही भूमिपूजन शुरू किया जिलेवासियों में भी हर्ष की लहर दौड़ गई। शहर से लेकर गांवों तक में लोग राममय हो गए। हिंदू जागरण मंच ने शहर के बड़े हनुमान मंदिर को फूलों से सजाया। पूरे परिसर में दीप जलाए गए। साथ ही मंदिरों का शृंगार करके आरती व प्रसाद वितरण किया। आतिशबाजी कर इस ऐतिहासिक दिन को मनाया। सरोसी ब्लॉक के ग्राम देवाराकला में भी प्रभारी विमल द्विवेदी ने जाकर बाबा वीरभद्रेश्वर की आरती उतारी व प्रसाद वितरण किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजय त्रिवेदी, नगर अध्यक्ष विकास सिंह सेंगर, नगर महामंत्री धर्मेंद्र शुक्ला, युवा प्रभारी मनीष अवस्थी, उपाध्यक्ष शिव सेवक त्रिपाठी, उपाध्यक्ष शिवम आजाद, नगर उपाध्यक्ष अंशू शुक्ला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सदर विधायक पंकज गुप्ता ने बड़े चौराहे स्थित झंडेश्वर मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और प्रसाद वितरण किया। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। सदर विधायक ने कार सेवा से जुड़े राजकुमार निगम का मार्ल्यापण कर अंग वस्त्र भेंट करके सम्मान किया। आवास पर भगवान राम दरबार के समक्ष पत्नी डायरेक्टर पैक्सपेड रश्मि गुप्ता, पुत्र प्रखर गुप्ता व परिजनों के साथ पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्ज्वलन कर हर्ष जताया। अनुराग अवस्थी, सुशील तिवारी, सभासद मनोज निगम, धीरेंद्र सिंह, वेद प्रकाश श्रीवास्तव व अनिल कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा समाजसेवी टीम प्रमुख अमित यादव ने राम जानकी मंदिर में 111 दीप प्रज्ज्वलित कर व भजन-कीर्तन किया। लोगों में लड्डू वितरित करके पटाखे फोड़े। अनिल पाल, रामप्रताप सिंह, दीपक तिवारी, शशांक मिश्रा आदि मौजूद रहे। स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ में श्रीराम की पूजा-अर्चना कर 51 दीपक जलाए गए। साथ ही कोरोना को भगाने व विश्व में शांति के लिए आहुतियां दी गईं। व्यवस्थापक सिद्धनाथ श्रीवास्तव, सुशील जायसवाल, अजय कुमार शुक्ल, तिलक श्रीवास्तव भी शामिल रहे।

गंजमुरादाबाद में विहिप के जिला मंत्री अजय कुशवाहा एडवोकेट ने नगर के काली भवानी, गंभीरगिरि, नर्मदेश्वर, संकटमोचन, आनंदी देवी, सच्चेश्वर, पंथामाई, शनि, शिव, बागेश्वरी व संतोषी माता मंदिर को सजाया और मोमबत्ती जलाकर पूजा-अर्चना की। यहां मंदिरों में मोमबत्तियों के पैकेट वितरित किए गए। साथ ही 31 किग्रा मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर गिरिजाशंकर रस्तोगी, रामसजीवन यादव, अमित गुप्ता और हरिशंकर रस्तोगी आदि भारी संख्या में रामभक्त मौजूद रहे। इसी प्रकार क्षेत्र के ग्राम कुशराजपुर में भाजपा नेता सोनू सिंह ने गांव में दीपक जलवाए।

शहर के जगन्नाथगंज स्थित राम दरबार मंदिर में दीपक जलाते हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी।

शहर के जगन्नाथगंज स्थित राम दरबार मंदिर में दीपक जलाते हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी।- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed