फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Pending investigation in the audio of the Inspector asking for bribe went viral

ऑडियो वायरल होने पर दरोगा को याद आया वारंट

Sun, 05 Jun 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Pending investigation in the audio of the Inspector asking for bribe went viral
उन्नाव। ताश खेल रहे चार युवकों से रिश्वत मांगने के मामले में शहर के एक चौकी प्रभारी का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही उन्हें वारंट की याद आ गई। खीझी सदर चौकी पुलिस ने कई दिन तक ऑडियो वायरल करने वालों के घर दबिश दी। वहीं मामले में 10 दिन बाद भी उच्चाधिकारियों की जांच पूरी नहीं हो पाई है। चर्चा है कि जांच के नाम पर चौकी प्रभारी को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

लगभग एक माह पहले सदर चौकी पुलिस ने क्षेत्र में ताश खेल रहे चार युवकों को पकड़ा था। युवकों ने जुआ न खेलने की बात कही थी। आरोप है कि चारों को छोड़ने के नाम पर रिश्वत मांगी गई। रुपयों का इंतजाम न होने पर दरोगा ने फोन कर जेल भेजने की धमकी दी थी। प्रकरण का ऑडियो 25 मई को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद चौकी पुलिस को एक आरोपी पर पूर्व में जारी हुआ वारंट याद आ गया। इसके सहारे पुलिस ने चारों के घर लगातार दबिश दी। युवकों ने कोर्ट जाकर राहत पाई थी। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने वायरल ऑडियो का संज्ञान लेकर सीओ सिटी आशुतोष कुमार को जांच सौंपी थी। 10 दिन बीतने के बाद भी सीओ की जांच पूरी नहीं हो पाई है। एसपी ने बताया कि शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed