{"_id":"67646284ba485dde420fbe1b","slug":"pcs-exam-will-be-monitored-online-by-the-commission-unnao-news-c-221-1-sknp1055-124240-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पीसीएस परीक्षा की आयोग से होगी ऑनलाइन निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पीसीएस परीक्षा की आयोग से होगी ऑनलाइन निगरानी
विज्ञापन
उन्नाव। पीसीएस परीक्षा की निगरानी के लिए जिले में कंट्रोल रूम नहीं बनेगा। इस बार सीधे प्रयागराज से आयोग ही ऑनलाइन निगरानी करेगा। इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
22 दिसंबर को पीसीएस परीक्षा होने जा रही है। इसके लिए जनपद में आठ केंद्र बनाए गए हैं। इन पर एक सेक्टर और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। सेक्टर मजिस्ट्रेट उपजिलाधिकारी बनाए गए हैं, जबकि स्टेटिक मजिस्ट्रेट बीडीओ बनाए गए हैं। परीक्षा के लिए 3264 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगी। इस बार कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम नहीं बनाया जाएगा। निगरानी सीधे आयोग ही करेगा।
इसके लिए सभी आठ केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश हुए हैं। केंद्र सीधे आयोग की निगरानी में होंगे। एडीएम (वित्त राजस्व) सुशील कुमार गोंड ने बताया कि नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रशासन तैयारियों में जुटा है। मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगा दी गई है। परीक्षा केंद्रों में कैमरे लगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
केंद्र और वहां पर पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या
केंद्र का नाम- पंजीकृत परीक्षार्थी
जीजीआईसी शहर - 384
जीआईसी चमरौली - 384
जीजीआईसी नवाबगंज - 384
डीएसएन कॉलेज ब्लॉक-ए - 480
डीएसएन कॉलेज ब्लॉक-बी- 480
अटल बिहारी इंटर कॉलेज- 384
श्यामलाल इंटर कॉलेज नवाबगंज- 384
एसएवी इंटर कॉलेज अचलगंज- 384