देशभक्त गीतों पर बच्चों ने मनमोहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैप्पी फेसेस स्कूल में नौनिहालों ने स्वतंत्रता दिवस उत्सव के अंतर्गत देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। कक्षा एक के छात्र-छात्राओं ने देश रंगीला-रंगीला पर डांस प्रस्तुत किया। जलवा-जलवा गीत पर कक्षा प्रथम के छात्रों ने नृत्य किया। बच्चों ने ‘आओ बच्चे तुम्हें दिखाएं’ समूहगान नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसमें श्रेष्ठा, वैष्णवी, आरना, आराध्या शुक्ला व स्वस्ती ने प्रतिभाग किया। देश रंगीला पर सृष्टि, खुशी, आखी, दृष्टि, निशिका, दृश्या व सिद्धि ने नृत्य प्रस्तुत किया। इसी क्रम में जलवा-जलवा में वरदान, सूर्यांश, अबान, देव, अथर्व व अग्रिम ने देशभक्ति में लव लगा दी।
विद्यालय प्रबंधक आनंद आहूजा ने बच्चों को बताया कि हमारे देश को आजाद कराने में अनेकों देशभक्तों ने आहुति दे दी। आज हम यदि स्वतंत्र वातावरण में सांस ले रहे हैं तो वह उन्हीं की देन है। देश की ऐसी महान विभूतियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। चेयरमैन रोमा आहूजा ने बच्चों को अमर शहीदों की कुर्बानियों की जानकारी दी। प्रधानाचार्या अंजली बाजपेई ने कहा कि बच्चे कोरा कागज होते हैं। अभी उनकी उम्र अपने आप निर्णय लेने की नहीं है। इसलिए उन्हें माता-पिता व गुरुजनों का सानिध्य मिलना आवश्यक है। ताकि वह स्वतंत्रता के सच्चे अर्थ का समझ सकें।