फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Patients without symptoms will be treated at the Hotel Kovid Care Center

बिना लक्षण वाले मरीजों का होटल कोविड केयर सेंटर में होगा इलाज

Mon, 20 Jul 2020 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Patients without symptoms will be treated at the Hotel Kovid Care Center
उन्नाव। जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों में ऐेसे मरीज जिन्हें सर्दी, जुकाम या बुखार नहीं है। इसके बाद भी उनकी सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आती है तो वह कोविड अस्पताल के बजाए होटलों/रिसॉर्ट में बनाए जा रहे कोविड केयर सेंटर में अपना इलाज करा सकेंगे। इसपर आने वाला खर्च मरीज को खुद वहन करना होगा। रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने एक रिसॉर्ट सहित कई होटलों का जायजा लिया। बताया कि एक-दो दिनों में यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग दो तरह से कोरोना मरीजों का इलाज करने जा रहा है। ऐसे मरीज जिनमें कोरोना के लक्षण सर्दी, जुकाम व बुखार हैं। उन्हें पहले की तरह कोविड अस्पताल में इलाज किया जाएगा। कुछ ऐसे कोरोना मरीज हैं जिनमें कोई भी लक्षण नहीं है और उनमें कोरोना की पुष्टि हुई। उनके इलाज के लिए शहर के होटलों व रिसॉर्ट को कोविड अस्पताल बनाए जाने की तैयारी की है। इनमें भर्ती होने वाले कोरोना मरीजों को खर्च खुद वहन करना पड़ेगा। मरीज की ओर से दिए जाने वाले पैसे में उसके रहने व खाने का खर्च शामिल होगा। रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट चंदन पटेल ने गदनखेड़ा हाईवे के आगे बने राघव रिसॉर्ट में जाकर कमरों की संख्या, हाल व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद हाइवे किनारे ही बने एक होटल में भी गए। उन्होंने बताया कि होटल व रिसार्ट में सुविधाओं की जानकारी हो गई है। संचालकों से एग्रीमेंट कराया जा रहा है। जल्द ही इन जगहों को कोविड अस्पताल के रूप में विकसित करके काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ बोले
सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर होटल चिह्नित करने का काम किया जा रहा है। जल्द ही कोविड केयर सेंटर का संचालन शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ घंटे की शिफ्ट में काम करेंगे डॉक्टर
कोविड केयर सेंटर में एलवन प्लस की चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसके एवज में रोजाना डॉक्टर्स की एक टीम आठ घंटे की तीन शिफ्ट में सेंटर्स पर तैनात रहेगी। इसमें एक एमबीबीएस, एक आयुष डाक्टर, दो नर्सिंग स्टाफ और फार्मासिस्ट मौजूद रहेंगे। चिकित्सकीय सेवा के तौर पर मरीज को एकमुश्त दो हजार रुपये देने होंगे।

एंबुलेंस व ऑक्सीजन सिलिंडर रहेंगे उपलब्ध
शासन ने बिना लक्षण वाले मरीजों को होटल तक पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा आपात स्थिति के लिए प्रत्येक होटल में छह ऑक्सीजन सिलिंडर भी उपलब्ध रहेंगे।
रोजाना खर्च होंगे डेढ़ हजार
होटल में सिंगल रूम ऑक्युपेंसी पर डेढ़ हजार रुपये खर्च करने होंगे। यह दर शासन ने निर्धारित की है। होटल की साफ-सफाई का खर्चा होटल को उठाना होगा।
इन्हें नहीं मिलेगी सुविधा
65 साल से अधिक उम्र के व्यक्ति
गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति
गर्भवती महिलाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed