फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   patch work effected due to rain

दो दिन की बारिश नहीं झेल सका पैचवर्क

Sun, 18 Sep 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
patch work effected due to rain
उन्नाव। बारिश ने शहर की सड़कों की सूरत बिगाड़ दी है। प्रमुख मार्गों से लेकर लखनऊ-कानपुर हाईवे पर किया गया पैचवर्क बारिश में धुल गया है। गड्ढे और मार्गों पर बिखरीं गिट्टियां हादसे का सबब बन रही हैं। सिविल लाइंस, जेल रोड, कचहरी रोड और बाईपास तिराहे पर तो आवागमन दुश्वार है।
विज्ञापन

तीन अगस्त को डीएम अपूर्वा दुबे ने हरदोई पुल से छोटे चौराहे तक रूट मार्च किया था। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे देखकर उन्होंने पीडब्ल्यूडी निर्माण शाखा प्रथम के एक्सईएन को फोन कर तत्काल गड्ढे भरवाने और मरम्मत के निर्देश दिए थे। इसके बाद महकमे के अफसर हरकत में आए और आनन-फानन मुख्य मार्ग पर बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा, सब्जीमंडी सहित अन्य स्थानों पर गिट्टी, डामर और स्टोन डस्ट डलवाकर पैचिंग कराई थी। बुधवार रात से शुक्रवार सुबह तक हुई जोरदार बारिश में पैचवर्क बह गया।
विज्ञापन

छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा, कॉलेज रोड मोड़ सहित अन्य स्थानों पर गड्ढे हो गए हैं। जेल रोड की मरम्मत हुए कुछ माह ही हुए हैं लेकिन इस पर भी दर्जनों स्थानों पर गिट्टी उखड़ चुकी है। यही हाल कानपुर-लखनऊ हाईवे का है। कानपुर-लखनऊ लेन पर उखड़ी गिट्टियां लोगों को चुटहिल कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक गिरने से दंपती घायल
शहर की सड़कें हों या हाईवे, बारिश से उखड़ी गिट्टियों के कारण बाइक व स्कूटी सवार फिसलकर घायल हो रहे हैं। शनिवार को शहर के मोहल्ला हिरन नगर निवासी राजीव सिंह पत्नी दिव्या के साथ रिश्तेदार के यहां सोहरामऊ जा रहे थे। सोनिक के पास आगे चल रही कार के अचानक ब्रेक लगाने पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और दंपती घायल हो गए।
1.82 करोड़ रुपये खर्च होने के बाद भी ये हाल
बारिश से पहले पीडब्ल्यूडी ने 338 किमी सड़कों की पैचिंग पर 1.82 करोड़ खर्च किए थे। इसके बाद भी प्रमुख मार्गों पर फिर गड्ढे हो गए। अगस्त में में 54 लाख रुपये खर्च किए लेकिन पैचिंग टिकाऊ नहीं रही।
- एनएचएआई के क्वारीडोर मैनेजर गुंजन सिंह ने बताया कि हाईवे के गड्ढों को भरवाने की जिम्मेदारी टोल कंपनी की है। कंपनी को मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए हैं।

- पीएनसी के इंजीनियर शिशिर श्रीवास्तव ने बताया कि तेज बारिश होने से कई जगह सड़क उखड़ गई है और गड्ढे हो गए हैं। मौसम साफ होते ही मरम्मत कराई जाएगी।
- पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन सुबोध कुमार ने बताया कि आवास विकास बाईपास से गांधीनगर तिराहे तक पिछले दिनों पैचिंग कराई गई थी। बताया कि इस मार्ग का नवनिर्माण स्वीकृत हुआ है। अगले माह से काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed