फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Passengers are not difficult, the preparation of roadways

यात्रियों को न हो परेशानी, रोडवेज ने की तैयारी

Thu, 17 Mar 2016 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो/उन्नाव Updated Thu, 17 Mar 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
Passengers are not difficult, the preparation of roadways
मुख्य मार्ग पर स्थित रोडवेज बस स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला

होली के त्योहार पर यात्रियों को आने जाने में परेशानी न उठानी पड़े, इसके लिए रोडवेज ने कमर कस ली है। त्योहार पर यात्रियों की संख्या बढ़ने के चलते विभाग ने बसों के फेरे बढ़ाने व वर्कशाप में खराब पड़ी बसों को दुरुस्त करवाने का काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन



विभाग अब दो दिन में एक बार चलने वाली बसों को प्रतिदिन चलाने जा रहा है। बताया कि बसों के फेरे बढ़ाकर व खराब बसों को काम में लाकर त्योहार पर बढ़ने वाले यात्रियों के बोझ से निपटा जाएगा।
विज्ञापन



 परिवहन विभाग उन्नाव से मौजूदा समय में 70 बसों का संचालन होता है। इनमें 14 लोहिया बसें शामिल हैं। जिले में चलने वाली लोहिया बसों में सात उन्नाव-मौरावां मार्ग पर, तीन उन्नाव-भगवंतनगर, दो उन्नाव-बिलग्राम, एक उन्नाव-हसनगंज व एक सफीपुर-लखनऊ मार्ग पर चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विभाग इन बसों के फेरे बढ़ाएगा। यानि इन बसों को अपने गंतव्य तक जाने के बाद वहां पर रोका नहीं जाएगा बल्कि इन्हें तुरंत ही वहां से वापस आने पर फिर से भेज दिया जाएगा।


मौरावां से भगवंतनगर के लिए बीच चल रही 36 लोकल बसों के भी फेरे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं दो बसें बहराइच, दो पड़रौना, दो देवरिया, एक बस हरदोई व पांच लखनऊ-कानपुर के बीच संचालित हैं, इन्हें अभी पुराने ढर्रे पर ही चलाया जा रहा है।



हालांकि अधिकारियों के मुताबिक, आवश्यकता पड़ी तो इनके फेरों में भी बढ़ोत्तरी की जाएगी। इसके अलावा दिल्ली रूट पर चलने वाली आठ बसों के फेरे बढ़ाए जा रहे हैं। अभी तक इन्हें उन्नाव आने के बाद दूसरे दिन वापस भेजा जाता था, लेकिन, त्योहार में इन्हें रोका नहीं जाएगा।



अतिरिक्त स्टाफ लगाकर इन्हें रोजाना चलाया जाएगा। मौजूदा समय में सात बसें रोडवेज वर्कशाप में मरम्मत के लिए पड़ी हैं, जिनकी मरम्मत का काम चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed