फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   parisiman complete

परसीमन पूरा, नवगठित अचलगंज नगर पंचायत में 15 वार्ड

Tue, 21 Jun 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
parisiman complete
नगर पंचायत अचलगंज का लगा बोर्ड। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। जिले में निकायों का परसीमन का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसमें नवगठित अचलगंज नगर पंचायत के 15 वार्ड गठित किए गए हैं। वहीं औरास और बीघापुर नगर पंचायत का सीमा विस्तार किया गया है। जिला प्रशासन ने परसीमन जारी कर आपत्तियां व सुझाव मांगे हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2021 से पहले अचलगंज, हड़हा, कांटी व लोहचा ग्राम पंचायतें थीं। योगी सरकार के पहले कार्यकाल में इन चारों ग्राम पंचायतों को मिलाकर नगर पंचायत बनाने की कवायद शुरू की गई थी। 2021 में ही चारों की आबादी (20 हजार से अधिक) को जोड़कर अचलगंज नगर पंचायत गठित करने का आदेश जारी हुआ था। निकायों के गठन में 20 हजार से कम आबादी को शामिल नहीं किया जाता है। इसके बाद अचलगंज में नगर पंचायत का कार्यालय खोलने की कवायद शुरू हुई थी।
विज्ञापन

अब इसी साल के अंत में निकाय चुनाव होने हैं। इसको लेकर अचलगंज नगर पंचायत का परसीमन करने का आदेश जारी हुआ था। इसके अलावा परसीमन के दायरे में औरास व बीघापुर नगर पंचायतें भी आईं थीं। जिला प्रशासन ने परसीमन का कार्य पूरा करने के बाद यहां पर रहने वालों से आपत्तियां व सुझाव मांगे हैं। अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) शिवेंद्र सिंह ने बताया कि परसीमन का कार्य पूरा हो गया है। इसका प्रकाशन भी करा दिया गया है। आपत्ति या सुझाव देने हो तो तो एक सप्ताह में दें।। इसके बाद इनका परीक्षण कराया जाएगा। फिर फाइनल परसीमन जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा विस्तार के बाद भी बीघापुर व औरास में 10-10 वार्ड
परसीमन के बाद अचलगंज में तो 15 वार्ड बने हैं। इनमें लोहचा, रामेश्वर नगर, केशवनगर, आंबेडकरनगर, अचलेश्वरनगर, धन्नीपुर, साहबखेड़ा, सनेहीनगर, आजादनगर, आदर्शनगर, कांटी, हड़हा बाजार, अवंतीबाई नगर, माधव नगर व मकबूलनगर शामिल हैं। वहीं बीघापुर और औरास में वार्ड तो 10-10 ही रखे गए हैं लेकिन इनका सीमा विस्तार कर कुछ और क्षेत्र को शामिल किया गया है। बीघापुर में ककराहिनखेड़ा गांव व बस स्टॉप भी शामिल हो गया है। इसी प्रकार औरास में नया ग्रामीण क्षेत्र भी शामिल किया गया है।
व्यवस्था में बदलाव नजर आएगा
पूर्व अध्यापक जुगुल किशोर ने कहा कि नगर पंचायत बनने के बाद व्यवस्था में बदलाव नजर आएगा। कार्यकारिणी गठन के बाद और बेहतर होने की उम्मीद है।
हड़हा निवासी आशुतोष तिवारी ने कहा कि इससे पूर्व कस्बे की पहचान बजबजाती नालियों व कीचड़ से पटी सड़कों से थी। नगर पंचायत बनने के बाद सफाई व्यवस्था संतोषजनक होगी।
व्यापारी राजीव वर्मा ने कहा कि अचलगंज व हड़हा दो बड़ी ग्राम सभाएं थीं। इनमें ग्राम पंचायत सही सुविधाएं नहीं दे पा रही थीं। नगर पंचायत बनने के बाद यहां का परिवर्तन धरातल पर दिखेगा।

कस्बा निवासी राजन शुक्ल ने कहा कि अचलगंज क्षेत्र का प्रमुख व्यापारिक कस्बा है। इसे बहुत पहले नगर पंचायत का दर्जा मिल जाना चाहिए था। व्यवस्था में परिवर्तन दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed