फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   pareeksha mein chhaatron ne laharaaya paracham

सीआईएससीई की परीक्षा में छात्रों ने लहराया परचम

Sat, 07 May 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Sat, 07 May 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
 pareeksha mein chhaatron ne laharaaya paracham
जेएनशाह स्कूल में कंप्यूटर पर रिजल्ट देखते छात्र व छात्राएं, - फोटो : अमर उजाला
काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के परीक्षा परिणाम में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में छात्रों का जलवा रहा। हाईस्कूल में सेंट लॉरेंस के बच्चों ने बाजी मारी । वहीं इंटरमीडिएट में सेंट लॉरेंस व जेएन शाह के बच्चों की बराबर भागीदारी रही।
विज्ञापन


हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का रिजल्ट शाम तीन बजे वेबसाइट पर आया।  परिणाम जानने के लिए छात्र-छात्राएं एक घंटे पहले ही स्कूल पहुंच गए। ऑल ओवर रिजल्ट आने के बाद हाईस्कूल में सेंट लॉरेंस के छात्र उदित चौधरी ने 96.6 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉप किया।
विज्ञापन


इसी कॉलेज की छात्रा आर्या बाजपेई ने 95.80  प्रतिशत अंक लाकर दूसरा स्थान हासिल किया है। इसी कॉलेज के छात्र सुयश श्रीवास्तव 95.4 प्रतिशत अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहे। कामर्स में सेंट लॉरेंस के छात्र ताबिस अली हाशमी ने 87 फीसदी व ईशा ने 86.4 फीसदी अंक हासिल किए हैं। सेंट ज्यूड्स की छात्रा आरएस कुमकुम ने 85.6 फीसदी अंक पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरमीडिएट में सेंट लॉरेंस के छात्र आशीष जुबेर ने 95.5 फीसदी अंक लाकर जिले में नाम रोशन किया है। वहीं जेएनशाह मेमोरियल पब्लिक स्कूल के छात्र आयुष शुक्ला ने 95.25 फीसदी अंक लाकर दूसरा स्थान पाया।  सेंट ज्यूड्स कॉलेज की छात्रा आयुषी दुबे ने 94.75 फीसदी अंक लाकर तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed