फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   panchayat chunav

दंगा आशंकित बूथ की तैयार हो रही सूची

Sun, 20 Sep 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 20 Sep 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav

उन्नाव। राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशों के बाद जिला प्रशासन अब दंगा आशंकित बूथों की सूची तैयार करने में जुट गया है। दंगा आशंकित बूथ में उन मतदान केंद्रों को शामिल किया जाएगा जहां पर पिछले चुनावों में हिंसा हुई थी। अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों में से ही ये बूथ चुने जाएंगे।

विज्ञापन


जनपद में मतदान प्रक्रिया 1652 केंद्रों पर होगी। पूर्व में जिला प्रशासन ने मतदान केंद्रों के निर्धारण के लिए ब्लाकवार सूची तैयार कराई थी। इन केंद्रों में अतिसंवेदनशील और संवेदनशील की अलग सूची तैयार कराई गई थी। सूची में 877 मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा गया था।
विज्ञापन


वहीं 527 पोलिंग स्टेशन संवेदनशील पाए गए थे। सिकंदरपुर करन ब्लाक में सबसे ज्यादा 100 केंद्र अतिसंवेदनशील घोषित किए गए थे। 86 केंद्रों के साथ सफीपुर ब्लाक दूसरे और 85 केंद्रों के साथ नवाबगंज तीसरे नंबर पर रखा गया था। जनपद में कुल मतदान केन्द्र 1652 में मात्र 248 ही सामान्य श्रेणी में रखे गए थे। यहां गौर करने वाली बात है कि सिकंदरपुर करन ब्लाक में एक भी मतदान केंद्र सामान्य नहीं है। इसको देखते हुए यह स्थिति साफ नजर आ रही है कि जिले में ऐसे केंद्रों की संख्या ज्यादा है जहां पर बवाल की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन केंद्रों की सूची राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दी गई थी। अब आयोग ने अतिसंवेदनशील केंद्रों में उन पोलिंग स्टेशनों को अलग कर अतिसंवेदनशील प्लस की सूची तैयार करने को कहा है जहां पिछले चुनावों में झगड़े व अन्य विवाद हुए थे। बवाल की दृष्टि से अतिसंवेदनशील केंद्रों को ही इस बार अलग करके प्लस श्रेणी में रखा जाएगा। आयोग के आदेश के बाद प्रशासन अब प्लस श्रेणी के केंद्रों की जांच पड़ताल कर सूची तैयार करने की कवायद तेज कर दी है। जानकारों की मानें तो अतिसंवेदनशील प्लस केंद्रों पर इस बार सुरक्षा के कड़े और अतिरिक्त इंतजाम किए जाएंगे।


सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डा. राजेश कुमार ने बताया कि आयोग के आदेशों के बाद अतिसंवेदनशील प्लस केंद्रों की सूची तैयार की जा रही है। प्लस केंद्र अतिसंवेदनशील श्रेणी में शामिल केंद्रों से ही चयनित किए जाएंगे। सूची तैयार होने के बाद जिला प्रशासन के माध्यम से इसे आयोग को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed