{"_id":"0e7a85c2abdccd3aa1e443da15223dd1","slug":"pac-soldier-s-body-was-found-hanged-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटका मिला पीएसी सिपाही का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी पर लटका मिला पीएसी सिपाही का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Mon, 01 Jun 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर चौरासी। पीएसी के सिपाही का शव रविवार को घर के कमरे में फांसी पर लटका मिला। भाई की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों के मुताबिक सिपाही शराब का लती था इसी बात को लेकर पत्नी से विवाद के बाद उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के बरुआघाट गांव निवासी अब्दुल रफीक (50) पीएसी सिपाही था। इन दिनों वह 28वीं बटालियन इटावा में तैनात था। तीन दिन पहले वह छुट्टी लेकर अपने घर आया था। रविवार सुबह उसका शव घर के एक कमरे में फांसी पर लटका मिला। मृतक के बड़े भाई अब्दुल हबीब ने बताया कि रफीक शराब का लती था। शराब पीने को लेकर शनिवार शाम को पत्नी अजमतुलनिशा से विवाद हुआ था।
विज्ञापन
इसके बाद वह सोने के लिए कमरे में चला गया और रविवार सुबह काफी देर तक सोकर न उठने पर परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो उसका शव पत्नी के कुर्ते से एक छल्ले में फांसी पर लटका मिला। मृतक के बड़े भाई हबीब की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन