{"_id":"6220ff23979d93264a0109a2","slug":"pac-soldier-s-body-found-lying-in-the-room-unnao-news-knp683670529","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में पड़ा मिला पीएसी के सिपाही का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे में पड़ा मिला पीएसी के सिपाही का शव
विज्ञापन
उन्नाव। जिला कारागार में तैनात पीएसी सिपाही का शव बुधवार को जेल कॉलोनी स्थिति आवास में पड़ा मिला। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। परिजनों को सूचना देकर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
बुलंदशहर जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव निवासी कुशलपाल सिंह वर्ष 2019 में पीएसी में सिपाही पद पर भर्ती हुआ था। प्रभारी जेल अधीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि अप्रैल 2021 में कुशलपाल प्रति नियुक्ति पर जिला कारागार में तैनात हुआ था। वह जेल कॉलोनी में रहता था। वह 10 दिन से गैरहाजिर चल रहा था।
गुरुवार सुबह सिपाही सुनील कुमार की पत्नी के पास कुशलपाल की पत्नी रजनी ने फोन किया। उसने बताया कि कुशलपाल बुधवार रात से फोन नहीं उठा रहे हैं। इस पर सुनील कुशलपाल के कमरे पर पहुंचा। दरवाजा बंद होने पर आवाज लगाई।
विज्ञापन
जवाब न मिलने पर आशंका होने पर अधिकारियों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी जेल अधीक्षक राजीव सिंह ने दरवाजा तुड़वाया। चारपाई पर अचेत पड़े कुशलपाल के मुंह से झाग निकल रहा था। जीवित होने की संभावना पर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जांच डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव मोर्चरी में रखवाकर सिपाही के परिजनों को सूचना दे दी गई है। देर शाम तक परिजन नहीं पहुंचे थे। प्रभारी जेल अधीक्षक ने पारिवारिक कलह में जहर खाने की आशंका जताई है।
बंदी के भागने पर किया गया था निलंबित
प्रभारी जेल अधीक्षक ने बताया सिपाही नशे की आदी था। कृषि फार्म से एक बंदी भाग गया था, उस समय भी इसी सिपाही की ड्यूटी थी। बंदी के भागने के बाद सिपाही को निलंबित कर दिया गया था। पत्नी पहले भी फोन न उठाने की जानकारी पड़ोसियों को देती रहती थी।