{"_id":"58b861564f1c1b7f59830b33","slug":"outstanding-bill-of-rs-16-42-crore-on-government-departments","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी विभागों पर 16.42 करोड़ का बिल बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी विभागों पर 16.42 करोड़ का बिल बकाया
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Thu, 02 Mar 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
बिजली विभाग का सबसे बड़ा बकायेदार शिक्षा विभाग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले के सरकारी विभाग अब बकाये की बिजली से रोशन नहीं हो पाएंगे। डीएम की सख्ती के बाद विद्युत विभाग ने करोड़ों का बकाया वसूलने के लिए सरकारी विभागों पर सख्ती करनी शुरू कर दी है। विभागों को नोटिस भेजकर 15 दिनों में बकाया जमा करने को कहा है। नोटिस में कहा गया है कि निर्धारित तिथि तक बकाया जमा न करने पर कार्यालयों की बिजली काट दी जाएगी।
खाकी के खौफ से सरकारी विभागों के नुमाइंदे भी डरते हैं। इसी कारण से करोड़ों का बकाया होने के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी इस महकमे के खिलाफ कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। विद्युत विभाग का पुलिस पर करोड़ों का बिल बकाया है फिर भी पूरा साल बीतने के बाद भी विभाग इनसे बकाया वसूल नहीं पाया। इसके अलावा कई अन्य सरकारी विभागों पर भी करोड़ों की बकायेदारी है।
विद्युत विभाग के बकायेदारों की फेहरिस्त में पुलिस के अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास भवन व विकास प्राधिकरण सहित कई अन्य सरकारी विभाग हैं। मार्च आते ही अब विद्युत विभाग को इन बड़े बकायेदारों से बकाया वसूली की याद आई है। विद्युत विभाग के बकायेदारों में 9.48 करोड़ की धनराशि के साथ शिक्षा विभाग नंबर एक पर है। इसके बाद 2.63 करोड़ के साथ स्वास्थ्य विभाग दूसरे नंबर पर है। वहीं पुलिस विभाग पर भी 2.50 करोड़ का बिजली बिल बकाया है और यह विभाग बकायेदारी में तीसरे नंबर पर है।
विज्ञापन
वहीं विकास भवन पर भी बिजली विभाग का 1.59 करोड़ रुपये का बकाया है। इसके अलावा उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण (यूडीए) के आधिपत्य वाले निराला प्रेक्षागृह पर भी बिजली विभाग का 22 लाख बकाया है। विभागीय अफसरों की माने तो निराला प्रेक्षागृह को तो डिफाल्टर की श्रेणी में डाल दिया गया है।
15 दिनों में करें भुगतान, नहीं तो कटेगी बिजली
उन्नाव। सरकारी विभागों पर बिजली बिल बकाया को लेकर जिलाधिकारी ने भी सख्त आदेश जारी किया हैं। डीएम के आदेश के बाद बकायेदार सभी विभागों को नोटिसें भेज दी गई हैं। इसमें सभी को भुगतान के लिए 15 दिनों का समय दिया गया है। तय समय में बिल भुगतान न करने पर विभागों की बिजली काट दी जाएगी।- एसके पांडेय, अधिशाषी अभियंता, विद्युत वितरण खंड-प्रथम।