फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   OTHER

Unnao News: प्रदेश में ऊर्जा, स्वास्थ्य, रेल और औद्योगिक विकास में साथ देगा जापान

Tue, 27 Dec 2022 06:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
OTHER
25
विज्ञापन

जापान के सहयोग से विकास कार्यों को मिलेगी गति
इटकुटी गांव में भारत-जापान आर्थिक एवं औद्योगिक विकास समिति के कैंप कार्यालय का शुभारंभ
जापान के पूर्व आईटी मंत्री एवं समिति के संस्थापक ने किया शुभारंभ, उप रक्षा मंत्री भी रहे मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। नवाबगंज ब्लॉक के इटकुटी गांव स्थित सना फार्म में भारत-जापान आर्थिक और औद्योगिक विकास समिति के कैंप कार्यालय का शुभारंभ किया गया। कैंप कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर पहुंचे मुख्य अतिथि व समिति के संस्थापक अध्यक्ष नाओकाजू ताकेमोटो ने कहा कि जापान में त्रासदी के समय भारत ने काफी मदद की। जापान भी भारत में विकास और सुधार के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर काम करेगा। इनमें ऊर्जा, रेल, स्वास्थ्य और औद्योगिक एवं तकनीकी विकास प्रमुख हैं।
उन्होंने बताया कि लखनऊ से दिल्ली के बीच बुलेट ट्रेन का संचालन, हर गांव में 24 घंटे बिजली आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए जापान आर्थिक एवं तकनीकी सहयोग करेगा। साथ ही ग्रामीण एव कृषि क्षेत्र में विकास के लिए आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए भी हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन

समिति के सदस्य फूजिमारू सातोशी ने कहा कि फरवरी-2023 में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में जापान सरकार के प्रतिनिधि भी भाग लेगें। इस दौरान विकास और निर्माण क्षेत्र में मसौदा तैयार कर काम किया जाएगा। बताया कि जिले के इटकुटी गांव से विकास की शुरुआत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष एवं जापान के पूर्व आईटी मंत्री नाओकाजू ताकेमोटो, संसदीय उप रक्षामंत्री एवं जाबान कैबिनेट के संसदीय उपमंत्री फूजिमारू सातोशी, सलागाकर समन्वयक मो. जावेद खान, जापान के विशेष सलाहकार नकाजातो अब्दुल रहमान खान मौजूद रहे। समिति के सलाहकार व समन्वयक मोहम्मद जावेद ने बताया कि उपमुख्यमंत्री, केशव प्रसाद मौर्या और ब्रजेश पाठक के साथ प्रतिनिधिमंडल की बैठक हो चुकी है। बताया की जो कार्ययोजना तय की है वह दोनों ही देशों के लिए बड़े बदलाव लेकर आएगी। जापान और भारत के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

कोहरे के वजह से नहीं आ सका हेलिकॉप्टर
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जापान-भारत आर्थिक संसदीय समिति के अध्यक्ष नाओकाजू ताकेमोटो और प्रतिनिधिमंडल को हेलीकॉप्टर से सुबह 9:20 बजे इटकुटी गांव पहुंचना था। मौसम खराब होने से हेलिकॉप्टर नहीं आ सका। अध्यक्ष व अन्य सदस्य कार से गांव पहुंचे। दोपहर 1:20 बजे वह हेलिकॉप्टर से रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed