फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   other

Unnao News: एसडीएम कोर्ट से स्टे, फिर भी हो गई जमीन की रजिस्ट्री

Thu, 22 Dec 2022 05:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
other
हसनगंज। एसडीएम न्यायालय से खतौनी पर क्रय-विक्रय से रोक दर्ज होने के बाद भी रजिस्ट्री कार्यालय में एक बीघा जमीन का बैनामा हो गया। पीड़ित ने एसडीएम व मुख्यमंत्री को शिकायतीपत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

हसनगंज तहसील क्षेत्र के सोहरामऊ गांव में स्थित बेशकीमती भूमि है। जिसके बंटवारे को लेकर एसडीएम न्यायालय में पुरुषोत्तम, समर्थ बनाम हरिहर किशोर पांडेय का मुकदमा विचाराधीन है। मामले में एसडीएम कोर्ट ने 21 जून को जमीन की क्रय-विक्रय से लेकर कोई भी कार्य न करने का स्टे आदेश जारी किया। इसके बाद पुरुषोत्तम व समर्थ ने रजिस्ट्री विभाग में जानकारी देकर शासन से अनुमन्य रसीद भी कटा दी। साथ ही खतौनी में स्टे आदेश भी चढ़
विज्ञापन

वा दिया। आरोप लगाया कि विपक्षी ने रजिस्ट्री विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों से मिलकर सेटिंग की और लखनऊ के एक युवक के हाथों 19 दिसंबर को एक बीघा जमीन का बैनामा करा दिया। इस संबंध में रजिस्ट्रार सचिन सिंह ने यह कहते हुए कि ‘सिविल न्यायालय के द्वारा यदि खतौनी पर क्रय विक्रय की रोक का आदेश होता तो रजिस्ट्री न होती’ फोन काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहसील न्यायालय से रोक के बाद भी यदि रजिस्ट्री हो गई तो ये न्यायालय की अवहेलना है।
मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed