{"_id":"6396282b70714a3eaa59bd23","slug":"other-unnao-news-knp7329860195","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: टीका लगवाने के पांच घंटे बाद बच्चे की बिगड़ी तबीयत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: टीका लगवाने के पांच घंटे बाद बच्चे की बिगड़ी तबीयत, मौत
Mon, 12 Dec 2022 06:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव जिले में टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार को टीका लगने के पांच घंटे बाद दो माह के बच्चे की हालत बिगड़ गई। स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने गलत टीका लगाने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सेप्टीसीमिया के साथ फेफड़ों से संबंधित हाइड्राथ्रोसिस बीमारी से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
सोहरामऊ थानाक्षेत्र के गांव गोड़वा में शनिवार को असोहा की स्वास्थ्य टीम ने बच्चों के लिए नियमित टीकाकरण अभियान चलाया था। एएनएम ने गांव निवासी जीतू यादव के बेटे आयुष का टीकाकरण किया था। बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र लाए। मां नीतू का कहना है कि टीम बच्चे को एक साथ चार टीके दिए।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि गलत टीकाकरण से बच्चे की मौत हुई है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ अमित सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बीमारी से मौत की बात है। परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन