{"_id":"6377d43ee0a17f77e856cb45","slug":"other-unnao-news-knp729038675","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों ने शव रख किया हंगामा, तब दर्ज हुई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजनों ने शव रख किया हंगामा, तब दर्ज हुई रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटन। बिहार कस्बे में फांसी लगाकर जान देने वाली किशोरी के मामले में शुक्रवार को दिनभर हंगामा चला। पिता ने पुलिस पर रिपोर्ट न दर्ज करने का आरोप लगाकर शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। दोपहर दो बजे रिपोर्ट दर्ज होने पर अंतिम संस्कार किया।
बिहार कस्बा निवासी सुरेश कुमार की पुत्री कोमल (16) का शव बुधवार रात घर के अंदर कमरे में दुपट्टे से फंदे पर लटका मिला। गुरुवार शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर घर आ गए थे। किशोरी के कमरे में पत्र मिलने के बाद मां अनारकली ने पड़ोसी सोनू के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। पुलिस रिपोर्ट न दर्ज कर टाल मटोल कर रही थी।
शुक्रवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। कहा कि जब तक रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उसकी कॉपी नहीं मिल जाती तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। दोपहर करीब दो बजे तक परिजनों ने शव नहीं उठाया। पुलिस ने जब युवक के
विज्ञापन
खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी कॉपी दी इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया गया। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सोनू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।