{"_id":"61d2e1c69d5eac7c3435a713","slug":"other-unnao-news-knp673186554","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस हजार श्रमिकों को खातों में आए एक करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस हजार श्रमिकों को खातों में आए एक करोड़
विज्ञापन
निराला प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में दिए गए प्रमाणपत्र दिखाते श्रमिक। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। जिले के 10 हजार श्रमिकों (असंगठित क्षेत्र) के खाते में पहले दिन एक हजार रुपये के हिसाब से भरण पोषण भत्ते के रूप में एक करोड़ की धनराशि भेजी गई। पैसा पहुंचने का मैसेज आते ही श्रमिकों के चेहरे खिल उठे। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से श्रमिकों के खातों में धनराशि भेजी। इसका सीधा प्रसारण निराला प्रेक्षागृह में श्रमिकों को दिखाया गया। यहां पर सदर विधायक पंकज गुप्ता, डीएम रवींद्र कुमार व सीडीओ दिव्यांशु पटेल मौजूद रहे। मुख्यमंत्री द्वारा 500 रुपये प्रतिमाह की दर से दो माह की धनराशि श्रमिकों के खातों में भेजी गई। सोमवार को जनपद के 10 हजार श्रमिकों के खातों में पैसा पहुंच गया। प्रेक्षागृह में 10 श्रमिकों को योजना में शामिल किए जाने का प्रमाणपत्र दिया गया।
सहायक श्रमायुकत्त डॉ. हरिश्चंद्र सिंह ने बताया कि 3 जनवरी तक जिले में 12 लाख श्रमिकों का पंजीकरण हुआ है। इसके तहत यह सभी योजना के पात्र पाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने सोमवार को एक साथ दो माह की धनराशि जारी करके इसकी शुरुआत कर दी है। पहले दिन जनपद के लगभग 10 हजार श्रमिक लाभान्वित हुए हैं। शेष बचे श्रमिकों के खातों में भी जल्द पैसा पहुंच जाएगा। सरकार दिसंबर से मार्च तक पांच सौ रुपये प्रतिमाह के हिसाब से दो हजार रुपये दे रही है। दूसरी किस्त भी एक हजार रुपये की आएगी।