{"_id":"61a520908a1e3016547bda0e","slug":"other-unnao-news-knp66679942","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लॉप शो साबित हुई विकास प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास प्रदर्शनी में पसरा सन्नाटा। संवाद
- फोटो : UNNAO
Link Copied
उन्नाव। सरकार की उपलब्धियां व योजनाओं की जानकारी देने के लिए लगाई गई विकास प्रदर्शनी पहले दिन फ्लाप शो साबित हुई। प्रदर्शनी देखने के लिए इक्का-दुक्का लोग ही पहुंचे। यहां केवल श्रम विभाग ने ही शिविर लगाया।
विज्ञापन
निराला प्रेक्षागृह परिसर में लगी ‘सोच ईमानदार, काम दमदार’ विषयक तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ सदर विधायक पंकज गुप्ता और डीएम रवींद्र कुमार ने फीता काटकर किया। इसके बाद सरकार की योजनाओं की उपलब्धियां बताते हुए लगाई गई चित्र प्रदर्शनी देखी। सूचना विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय, गोरखपुर के आयुष चिकित्सा विश्वविद्यालय, वाराणसी में देश का पहला कौशल विकास विश्वविद्यालय, 2.16 करोड़ से अधिक का कर्ज वितरण, 82 लाख एमएसएमई इकाइयां क्रियाशील के बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए थे। हालांकि विधायक व डीएम के जाने के बाद यहां पर सन्नाटा पसर गया। उंगली पर गिनती जितने लोग भी प्रदर्शनी देखने नहीं पहुंच सके। सूचना विभाग के लगाए गए कैंप में उपनिदेशक सूचना सुधीर कुमार, अपर जिला सूचना अधिकारी सोनी सिंह, लेखाकार रमेश कुमार रावत, उज्जवल धूरिया व सचिन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।