{"_id":"614dbe408ebc3e090418e0f8","slug":"other-unnao-news-knp654058481","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद और बीज न मिलने पर किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद बीज न मिलने पर दिपवल समिति पर प्रदर्शन करते किसान। संवाद
- फोटो : UNNAO
Link Copied
औरास। दिपवल गांव की साधन सहकारी समिति पर खाद और बीज न मिलने से गुस्साए किसानों ने हंगामा किया। सचिव भवन सही न होने के कारण दूसरी समिति से वितरण करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
दिपवल गांव में साधन सहकारी समिति संचालित है। यहां के सचिव दिपवल समिति की खाद गांव से 12 किलोमीटर दूर सीमऊ समिति पर ले जाकर किसानों को वितरित करते हैं। इससे किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। कई बार सचिव से कहने के बावजूद वह किसानों की समस्या न सुनकर अपनी मनमानी कर रहे थे। शुक्रवार को गांव के बीडीसी बबलू रावत के साथ गांव के ही रामविलास, रामप्रताप, काशीनाथ, विनीत सिंह, छोटेलाल, राहुल, जितेंद्र सिंह ने समिति पर पहुंचकर हंगामा किया। आरोप है जब गांव में साधन सहकारी समिति की बिल्डिंग बनी हुई है तो सचिव दूसरी जगह खाद उठा कर क्यों ले जाते हैं। यह भी आरोप लगाया कि दो-चार किसानों को छोड़कर किसी को खाद नहीं मिलती है। सचिव ओम प्रकाश सिंह यादव ने बताया कि समिति का भवन ठीक नहीं है। इसलिए यहां खाद नहीं वितरित जा रही थी। अब खाद का वितरण दिपवल समिति से ही कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।