फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   other

बाघ की मौत की जानकारी पर दौड़ी टीम

Sat, 11 Sep 2021 06:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 06:50 PM IST
विज्ञापन
other
लखनऊ कानपुर हाइवे के किनारे वन सर्च टीम के साथ मौजूद डीएफओ। संवाद - फोटो : UNNAO
नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर वाहन की चपेट में आकर एक बाघ की मौत की जानकारी पर वन विभाग की टीम परेशान रही। एक घंटे तक वन विभाग की रेस्क्यू टीम हाईवे के आसपास जंगल की खाक छानती रही। वायरल पोस्ट गलत साबित होने पर राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शनिवार को सोशल मीडिया पर वाहन द्वारा बाघ को रौंदने और एनएचएआई की हाईवे रेस्क्यू टीम द्वारा बाघ के शव को बरामद करने की पोस्ट वायरल हुई। घटनास्थल लखनऊ-कानपुर हाईवे के पक्षी विहार के जंगलों के समीप का दर्शाया गया। बाघ का शव मिलने की सूचना पर वन विभाग में हड़कंप मच गया। वन क्षेत्राधिकारी मयंक सिंह ने मामले की जानकारी करना शुरू किया। डीएफओ ईशा तिवारी भी मौके पर पहुंच गई। एक घंटे तक एक किमी क्षेत्र में सर्च अभियान के बाद कोई बाघ का शव न मिलने पर राहत की सांस ली। इसके बाद टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि संरक्षित बाघ की मौत हो जाने की पोस्ट भ्रामक निकली। पक्षी विहार रेंज में (वाइल्ड कैट) जंगली बिलौटा काफी संख्या में है। उसका ही अनुमान लगाया जा रहा है। वाइल्ड लाइफ इंचार्ज विवेक वर्मा ने बताया कि फोटो में दिख रहा जीव वाइल्ड कैट लग रहा है। वन्यजीव प्रतिपालक लखनऊ अबू अरशद ने बताया कि बाघ और बिलौटे की कालीधारियों में अंतर होता है। एहतियात के तौर पर टीम को अलर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed