फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Orders to prepare list of sailors and boats to deal with floods

Unnao News: बाढ़ से निपटने के लिए मल्लाहों व नावों की सूची तैयार करने के आदेश

Sat, 25 May 2024 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Orders to prepare list of sailors and boats to deal with floods
उन्नाव। विकास भवन सभागार में बाढ़ राहत योजना-2024 की तैयारियों को लेकर डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने क्षेत्रीय मल्लाहों व नावों की सूची तैयार करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

डीएम गौरांग राठी ने तहसील सदर, सफीपुर, बांगरमऊ एवं बीघापुर में गंगा एवं सई नदी की संभावित बाढ़ से निपटने और राहत पहुंचाने की तैयारियों की जानकारी ली। बताया है कि बाढ़ में जनपद संवेदनशील जनपदों में आता है। इसके लिए पहले से ही सारी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। डीएम ने बाढ़ राहत योजना के तहत भौगोलिक स्थिति, बाढ़ चेतावनी, पिछले 20 वर्षों में बाढ़ की स्थिति, बाढ़ क्षेत्रों में अनुश्रवण के लिए स्टीयरिंग ग्रुप का गठन, बाढ़ नियंत्रण कक्ष, बाढ़ केंद्र एवं उपकेंद्र पर चर्चा की। डीएम ने सिंचाई, लघु सिंचाई, नगर विकास, खाद्य एवं रसद, पंचायतीराज ग्राम विकास, पुलिस, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, कृषि एवं उद्यान, पशुधन व ऊर्जा आदि विभागों के अधिकारियों को बाढ़ राहत के लिए योजनाएं तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने सदर तहसील में 185, सफीपुर में 27, बीघापुर में 21 तथा बांगरमऊ में 43 नावों के नाविकों को सक्रिय किए जाने का निर्देश दिए। गंगा नदी से नयापुरवा, हिंदूपुर, दबौली बाजार, शुक्लागंज एवं गढ़ेवा में होने वाले कटान को रोकने के उद्देश्य से व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम नरेंद्र सिंह, डीडीओ संजय पांडेय, उप निदेशक कृषि मुकुल तिवारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. शिवमूर्ति प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed