{"_id":"5ac5117d4f1c1bc5618b560f","slug":"order-of-fir-in-breaking-boundary-wall-of-community-building","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामुदायिक भवन की बाउंड्री तोड़ने में एफआईआर के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामुदायिक भवन की बाउंड्री तोड़ने में एफआईआर के आदेश
unnao
Updated Wed, 04 Apr 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
सिकंदरपुर करन की ग्राम पंचायत बदियाखेड़ा में जांच करते डीपीआरओ।
- फोटो : amarujala
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। सिकंदरपुर करन की ग्राम पंचायत बदियाखेड़ा के निरीक्षण के दौरान सामुदायिक भवन की दीवार के गांव के ही लालबहादुर के ट्रैक्टर से तोड़ने की जानकारी पर डीपीआरओ ने एफआईआर कराने के आदेश दिए हैं। वहीं एक लाभार्थी का शौचालय का पैसा निकालने वाले पूर्व सचिव पर भी कार्रवाई की तलवार लटक गई है।
जिला पंचायतराज अधिकारी राजेंद्र प्रसाद यादव ने बुधवार को बदियाखेड़ा गांव का निरीक्षण किया। पता चला कि पिछले दो सालों में गांव को 296 शौचालयों का पैसा दिया गया। लाभार्थी लक्ष्मीकांत को शौचालय बनवाने के डेढ़ साल बाद भी पूर्व सचिव नीरज कुमार ने पैसा नहीं दिया। शौचालय का पैसा नीरज निकाल चुके हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए डीपीआरओ ने नीरज पर कार्रवाई के आदेश दिए। शौचालयों के निरीक्षण में कुछ जगह गलत सीट रखी मिली। राज्यवित्त से कराए गए काम की कार्ययोजना में गड़बड़ी मिली। नाली निर्माण मानक के अनुसार नहीं मिला। इस पर डीपीआरओ ने प्रधान और वर्तमान सचिव प्रताप नारायण को नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं।