फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Opposition to the installation of the statue of Gajanan Mata in Jwala Devi Temple

Unnao News: ज्वाला देवी मंदिर में गजानन माता की प्रतिमा की स्थापना का विरोध

Mon, 20 Apr 2026 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Opposition to the installation of the statue of Gajanan Mata in Jwala Devi Temple
भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के वार्ड संख्या 11 के सैकड़ों वर्ष पुराने ज्वाला देवी मंदिर में खंगार समाज की कुल देवी गजानन माता की मूर्ति की स्थापना की भनक लगते ही लोगों में आक्रोश पनप गया। लोगों ने पुलिस को सूचना देकर मूर्ति की स्थापना रोके जाने की मांग की है।
विज्ञापन

वार्ड संख्या 11 के सभासद प्रतिनिधि राधे शुक्ला, शिवशंकर गुप्ता, अनूप त्रिवेदी, जयवीर सिंह, जाह्नवी प्रसाद शुक्ला, राजू मिश्रा, विशाल सिंह, अमरीश मिश्रा आदि ने बताया कि वार्ड में सैकड़ों वर्ष पुराना ज्वाला देवी मंदिर है। इसके ठीक बगल में कुआं है। इसका उपयोग लोग पूजन आदि में करते आ रहे हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि पड़ोसी क्षत्रिय खंगार महासभा के अध्यक्ष अशोक सिंह फौजी ने विगत दिनों मंदिर के जीर्णोद्धार कराने की बात कहकर कुएं में जाल डालकर इंटरलाॅकिंग और समाज की कुलदेवी गजानन माता की मूर्ति स्थापित करने की तैयार करा ली है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।थानाध्यक्ष योगेश तिवारी ने बताया कि प्रकरण की जानकारी पुलिस एवं प्रशासन को है। मामले की जांच कराकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अशोक फौजी ने बताया कि मंदिर के जीर्णोद्धार कराने के लिए मोहल्ले के लोगों के साथ बैठक हुई थी। उसमें गजानन माता की मूर्ति स्थापित करने के लिए तय हुआ था। अब लोग उसका विरोध कर रहे हैं। वहीं नायब तहसीलदार प्रदीप कुमार, ईओ दिनेश चंद्र आर्य, लेखपाल अशोक कुमार, थानाध्यक्ष योगेश तिवारी ने मौके पहुंचकर नई मूर्ति रखने पर रोक लगा दी है। कुएं में डाली गई इंटरलॉकिंग को हटा दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार दोनों पक्षों में आम सहमति बन गई है। अब विवाद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed